Diabetes Symptoms: डायबिटीज रोग शरीर में खून के अंदर शुगर के स्तर में बढ़ोतरी से होता है। यह एक ऐसी लाइफस्टाइल डिजीज है, जो एक समय पर उम्रदराज लोगों को प्रभावित करती थी लेकिन अब खराब दिनचर्या के कारण बड़े-बूढ़ों के साथ बच्चों को भी होने लगी है। मधुमेह एक पुराना रोग है, जो आज के टाइम में ज्यादा तेजी से सक्रिय हो रहा है। शुगर से कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थितियां भी आ सकती हैं। महिलाओं को भी यह बीमारी हो सकती है। हालांकि, शुगर की बात की जाए, तो इसके लक्षण अक्सर सभी लोगों में सामान्य होते हैं लेकिन महिलाओं में इस बीमारी के कुछ अलग संकेत भी हो सकते हैं, जो सामान्य नहीं मगर सिर्फ महिलाओं के अंदर दिखने वाले और आसानी से समझे जाने वाले होते हैं। यह संकेत पुरुषों में नजर नहीं आते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में।
इन संकेतों से पहचानें महिलाओं में शुगर
1. यीस्ट इन्फेक्शन
टाइम्स नाऊ में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. घोडी और डॉ. अग्रवाल ने महिलाओं में संकेतों को लेकर यीस्ट इन्फेक्शन को भी एक लक्षण बताया है। सामान्यत: शरीर में शुगर बढ़ने पर यह इन्फेक्शन अधिक होता है। यह ऐसा फंगल इन्फेक्शन है, जो महिलाओं को अन्य की तुलना में ज्यादा होता है। इसमें स्किन पर लालिमा, सफेद दाग के साथ खुजली भी होती है।
ये भी पढ़ें- क्या पेशाब करते समय होती है ये परेशानी?
2. यूटीआई (UTI)
प्राइवेट एरिया में होने वाला इन्फेक्शन भी महिलाओं को ज्यादा परेशान करता है। डॉक्टर के अनुसार, महिलाओं को यूटीआई जैसे बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा अधिक रहता है। इसके लक्षणों में पेशाब के दौरान जलन, पेशाब में झाग और बार-बार पेशाब आना जैसी चीजें शामिल हैं।
3. पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS)
PCOS महिलाओं से संबंधित एक अन्य बीमारी है, जो महिलाओं को इन दिनों ज्यादा प्रभावित करती है। साथ ही, यह डायबिटीज का संकेत भी है। पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं में आमतौर पर इंसुलिन बैलेंस डिस्टर्ब रहता है, जो टाइप-2 डायबिटीज को बढ़ावा दे सकता है। इसके सामान्य लक्षणों में अनियमित पीरियड्स, चेहरे या शरीर पर बाल आना और अधिक वजन होना शामिल है।
फोटो क्रेडिट-freepik
4. डायबिटीज ड्यूरिंग प्रेग्नेंसी
कुछ महिलाओं को गर्भावधि के दौरान भी शुगर की बीमारी के संकेत होते हैं। यह उन दिनों में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के चलते होता है। साथ ही, इससे इंसुलिन का कार्य भी प्रभावित होता है। जिन महिलाओं को गर्भावधि मधुमेह है, उन्हें जीवन में आगे चलकर टाइप 2 मधुमेह होने का अधिक जोखिम होता है।
5. यौन रोग (Sexual Dysfunction)
महिलाओं के शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने से उनके प्राइवेट पार्ट्स और आस-पास की त्वचा में कई प्रकार के बदलाव होते हैं। इन महिलाओं को प्राइवेट पार्ट्स में सुखापन, संबंध बनाते समय अधिक दर्द या फिर कामेच्छा में कमी होना जैसे संकेत शामिल हैं।
क्या करें?
- इनमें से कोई संकेत दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और शुगर की जांच करवाएं।
- कॉटन अंडरवियर्स पहनें।
- खूब पानी पिएं।
- फिजिकल एक्टिविटी करते रहें।
- अपनी डाइट में फाइबर शामिल करें।
ये भी पढ़ें- हाथों-पैरों में खुजली होना भी लिवर की बीमारी का संकेत!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
2 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
2 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
5 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
6 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
20 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
22 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
23 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines