---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Diabetes Symptoms: महिलाओं में शुगर बढ़ने के 5 अनोखे संकेत, आपको कौन सा महसूस हुआ?

Diabetes Symptoms: डायबिटीज की बीमारी एक ऐसा रोग है, जो दुनियाभर के लोगों को प्रभावित कर रहा है। आमतौर पर इसके लक्षण सभी लोगों में सामान्य होते हैं, लेकिन महिलाओं में ये संकेत कुछ अलग और अनोखे भी हो सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Diabetes Symptoms: डायबिटीज रोग शरीर में खून के अंदर शुगर के स्तर में बढ़ोतरी से होता है। यह एक ऐसी लाइफस्टाइल डिजीज है, जो एक समय पर उम्रदराज लोगों को प्रभावित करती थी लेकिन अब खराब दिनचर्या के कारण बड़े-बूढ़ों के साथ बच्चों को भी होने लगी है। मधुमेह एक पुराना रोग है, जो आज के टाइम में ज्यादा तेजी से सक्रिय हो रहा है। शुगर से कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थितियां भी आ सकती हैं। महिलाओं को भी यह बीमारी हो सकती है। हालांकि, शुगर की बात की जाए, तो इसके लक्षण अक्सर सभी लोगों में सामान्य होते हैं लेकिन महिलाओं में इस बीमारी के कुछ अलग संकेत भी हो सकते हैं, जो सामान्य नहीं मगर सिर्फ महिलाओं के अंदर दिखने वाले और आसानी से समझे जाने वाले होते हैं। यह संकेत पुरुषों में नजर नहीं आते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

इन संकेतों से पहचानें महिलाओं में शुगर

1. यीस्ट इन्फेक्शन

---खबर नीचे जारी है---

टाइम्स नाऊ में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. घोडी और डॉ. अग्रवाल ने महिलाओं में संकेतों को लेकर यीस्ट इन्फेक्शन को भी एक लक्षण बताया है। सामान्यत: शरीर में शुगर बढ़ने पर यह इन्फेक्शन अधिक होता है। यह ऐसा फंगल इन्फेक्शन है, जो महिलाओं को अन्य की तुलना में ज्यादा होता है। इसमें स्किन पर लालिमा, सफेद दाग के साथ खुजली भी होती है।

ये भी पढ़ें- क्या पेशाब करते समय होती है ये परेशानी?

---खबर नीचे जारी है---

2. यूटीआई (UTI)

प्राइवेट एरिया में होने वाला इन्फेक्शन भी महिलाओं को ज्यादा परेशान करता है। डॉक्टर के अनुसार, महिलाओं को यूटीआई जैसे बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा अधिक रहता है। इसके लक्षणों में पेशाब के दौरान जलन, पेशाब में झाग और बार-बार पेशाब आना जैसी चीजें शामिल हैं।

---खबर नीचे जारी है---

3. पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS)

PCOS महिलाओं से संबंधित एक अन्य बीमारी है, जो महिलाओं को इन दिनों ज्यादा प्रभावित करती है। साथ ही, यह डायबिटीज का संकेत भी है। पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं में आमतौर पर इंसुलिन बैलेंस डिस्टर्ब रहता है, जो टाइप-2 डायबिटीज को बढ़ावा दे सकता है। इसके सामान्य लक्षणों में अनियमित पीरियड्स, चेहरे या शरीर पर बाल आना और अधिक वजन होना शामिल है।

---खबर नीचे जारी है---
diabetes

फोटो क्रेडिट-freepik

4. डायबिटीज ड्यूरिंग प्रेग्नेंसी

---खबर नीचे जारी है---

कुछ महिलाओं को गर्भावधि के दौरान भी शुगर की बीमारी के संकेत होते हैं। यह उन दिनों में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के चलते होता है। साथ ही, इससे इंसुलिन का कार्य भी प्रभावित होता है। जिन महिलाओं को गर्भावधि मधुमेह है, उन्हें जीवन में आगे चलकर टाइप 2 मधुमेह होने का अधिक जोखिम होता है।

5. यौन रोग (Sexual Dysfunction)

---खबर नीचे जारी है---

महिलाओं के शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने से उनके प्राइवेट पार्ट्स और आस-पास की त्वचा में कई प्रकार के बदलाव होते हैं। इन महिलाओं को प्राइवेट पार्ट्स में सुखापन, संबंध बनाते समय अधिक दर्द या फिर कामेच्छा में कमी होना जैसे संकेत शामिल हैं।

क्या करें?

  • इनमें से कोई संकेत दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और शुगर की जांच करवाएं।
  • कॉटन अंडरवियर्स पहनें।
  • खूब पानी पिएं।
  • फिजिकल एक्टिविटी करते रहें।
  • अपनी डाइट में फाइबर शामिल करें।

ये भी पढ़ें-  हाथों-पैरों में खुजली होना भी लिवर की बीमारी का संकेत!

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 01, 2024 07:31 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola