Diabetes Symptoms: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने की क्षमता को प्रभावित करती है। यदि शुगर का स्तर बहुत अधिक बढ़ जाता है, तो यह शरीर के विभिन्न अंगों पर इसका असर होता है। शुगर बढ़ने पर बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है और प्यास लगती है, लेकिन इसके अलावा भी शरीर के अंग कुछ ऐसे संकेत देते हैं जो शुगर बढ़ने की ओर इशारा करते हैं। हम आपको हाथों-पैरों के कुछ संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो हाई ब्लड शुगर के होते हैं।
ये हैं 5 संकेत
1. ड्राइनेस- शुगर का स्तर बढ़ने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है, जिससे त्वचा रूखी हो जाती है। यह आपके हाथों और पैरों पर खुरदरी और फटी हुई स्किन के तौर पर दिखाई देता है। ऐसा उंगलियों या एड़ियों के आसपास ज्यादा होता है।
2. सुन्नपना- डायबिटीज के कारण, खून में शुगर का स्तर बहुत अधिक बढ़ जाता है, जिससे नसों को नुकसान हो सकता है। इसे न्यूरोपैथी कहा जाता है। इसमें हाथों और पैरों में सुन्नपन, जलन और झंझनाहट महसूस होती है।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
3. सेंसिटिविटी- शुगर के मरीजों को स्किन में सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है। इसमें आपके हाथ और पैरों की नसें अधिक संवेदनशील होने लगती हैं। कई बार इन्हें किसी के छूने पर त्वचा पर दबाव पड़ता है, जिससे दर्द या नीले निशान भी हो जाते हैं।
4. संक्रमण- जिन लोगों के खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, उनसे हाथों और पैरों में बार-बार इंफेक्शन की प्रॉब्लम होती है। इंफेक्शन इन एरिया में ज्यादा इसलिए होते हैं क्योंकि शुगर घावों को ठीक नहीं होने देता है।
5. मोटी त्वचा- बॉडी में हाई शुगर लेवल से पैरों की स्किन मोटी होने लगती है। कई लोगों के हाथों की त्वचा भी मोटी और सख्त हो जाती है। यह भी शुगर बढ़ने का संकेत होता है।
क्या करें?
डॉक्टर सुभाष गोयल कहते हैं कि पैरों को करेले और नीम के रस में डूबोकर रखना होता है। इसके लिए आपको ताजे नीम के पत्तों और करेले का जूस बनाकर एक थाली में निकालना होगा। इस जूस में आपको अपने पैरों को कुछ मिनटों के लिए रोजाना डूबोकर रखना है। यह एक आयुर्वेदिक उपाय है, शुगर के स्तर को नियंत्रित करने का।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
15 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
18 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
18 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
20 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
21 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines