हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diabetes Reverse के लिए फॉलो करें ये डाइट, सेहत में जल्द होगा सुधार!

Diabetes Reverse: मधुमेह की बीमारी हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई है। खान-पान की खराब आदतें इस बीमारी के जोखिम को बढ़ावा देती हैं। डायबिटीज से छुटकारा पाना भी मुश्किल है, इसलिए अब लोग डायबिटीज को रिवर्स करने के तरीके ढूंढ रहे हैं। अगर आपको भी ऐसा करना है, तो इस डाइट को फॉलो कर सकते हैं।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Diabetes Reverse: डायबिटीज की बीमारी गंभीर है। इस बीमारी के मरीज धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं। यह बीमारी चिंताजनक इसलिए बन गई है क्योंकि यह किसी को भी अपना शिकार बना रही है। डायबिटीज दुनियाभर के लोगों, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, को प्रभावित कर रही है। भारत को डायबिटीज का कैपिटल माना जाता है। इससे छुटकारा पाना तो संभव नहीं है लेकिन कुछ अच्छी आदतों को अपनाकर इसे कम किया जा सकता है। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक नई रिसर्च की है जिसमें उन्होंने डायबिटीज को रिवर्स करने के लिए एक डाइट बताई है। अगर डायबिटीज के शुरुआती स्टेज के मरीज उसे फॉलो करते हैं तो टाइप-2 के जोखिम को कम किया जा सकता है।

Diabetes Reverse क्या होता है?

इस टर्म का मतलब है शुगर को नेचुरल तरीकों से कम करना। इसे सरल भाषा में डायबिटीज को उल्टा करना कहते हैं। इसके लिए आपको अपनी डाइट और डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने होते हैं। अमेरिका में हुई रिसर्च के अनुसार, अगर हम 12 हफ्तों तक इस डाइट को फॉलो करते हैं, तो जल्द ही शुगर को नियंत्रित कर लेंगे।

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

विज्ञापन

कुछ ऐसी होती है यह डाइट

कार्बोहाइड्रेट को कम करें

डाइट में आपको कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना होगा। रिसर्च में पाया गया है कि अगर आप अपने सुबह के नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट की जगह प्रोटीन का इनटेक बढ़ाते हैं तो इससे इंसुलिन की मात्रा बिगड़ेगी नहीं और आप कुछ दिनों में डायबिटीज की दवाओं से परहेज भी कर पाएंगे। कार्बोहाइड्रेट फूड्स में सफेद ब्रेड और बीन्स शामिल होते हैं।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

कैलोरी घटाएं

विज्ञापन

खाने से कैलोरी की मात्रा को कम करने से भी शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है। रिसर्च के अनुसार कैलोरी कम करने से मोटापा कम होता है और मोटापा भी डायबिटीज का एक कारण हो सकता है। हाई कैलोरी फूड्स में मीठी चीजें शामिल होती हैं।

एक्सरसाइज करें

विज्ञापन

नियमित रूप से व्यायाम करने से भी डायबिटीज को रिवर्स करने में मदद मिलती है। आपको एक हफ्ते में लगभग 2.50 घंटे व्यायाम करना होगा। व्यायाम करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है और आपका ब्लड सर्कुलेशन सही से काम करता है।

इसके अलावा, खाने में फल और ताजी सब्जियों को शामिल करें। धूम्रपान और शराब पीने से बचें तथा स्ट्रेस-फ्री रहने की कोशिश करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola