Kya Diabetes Ke Mareez Haldi Wala Doodh Pee Sakte Hain: हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. अगर इसका सही तरह से सेवन किया जाए तो आपको कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है. हालांकि, इस दौरान कई बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, क्योंकि आजकल लोग हल्दी वाला दूध बिना सोचे-समझे पी लेते हैं. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को थोड़ा सोचना चाहिए. वैसे ही डायबिटीज आज के समय की एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है. ऐसे में लोग ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए घरेलू नुस्खों की तरफ भी रुख करते हैं. इन्हीं में से एक है हल्दी वाला दूध, जिसे गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है, लेकिन क्या सच में यह डायबिटीज में फायदेमंद है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं हल्दी वाला दूध पीने के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या खाने पर लिवर पर पड़ता है बोझ? डॉक्टर ने बताया Liver Damage करते हैं ये फूड्स
डायबिटीज में हल्दी वाला दूध क्यों फायदेमंद माना जाता है?
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए मददगार हो सकता है.
- ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद- हल्दी शरीर में इंसुलिन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है, जिससे शुगर लेवल संतुलित रखने में सहायता मिलती है. आप इसका सेवन आराम से कर सकते हैं, क्योंकि यह एक आयुर्वेदिक औषधि है.
- सूजन कम करना- डायबिटीज के मरीजों में शरीर में सूजन बढ़ जाती है. हल्दी से सूजन को कम करने में मदद करती है. अगर आपको सूजन की परेशानी है तो इसका सेवन किया जा सकता है.
- इम्यूनिटी मजबूत बनाना- हल्दी वाला दूध शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है. आप बदलते मौसम में इसका सेवन कर सकते हैं.
- दिल की सेहत के लिए अच्छा- डायबिटीज में हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है. हल्दी का सेवन दिल को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता है.
कब पीना ज्यादा फायदेमंद होता है?
- एक नियमित वक्त पर हल्दी वाला दूध पिया जाए तो परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. हल्दी वाला दूध रात में पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर रिलैक्स होता है और नींद भी बेहतर आती है.
- सुबह हल्का गर्म हल्दी वाला दूध पी सकते हैं, क्योंकि ज्यादा मात्रा में पीना नहीं चाहिए. इसका सेवन करने के लिए आपको 1 गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी का पाउडर मिलाना होगा. स्वाद के लिए अगर आप चाहें तो काली मिर्च पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट सबसे पहले क्या पीना चाहिए? जानिए क्या पीने से पेट अच्छे से साफ होता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
12 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
13 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
14 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
16 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines