Low Glycemic Index Fruits For Diabetes: आज के वक्त में डायबिटीज की बीमारी काफी आम हो गई है, जो बड़ी संख्या में लोगों को अपना शिकार बना रही है. आम समस्या होने का ये मतलब नहीं है कि ये खतरनाक बीमारी नहीं है, क्योंकि न सिर्फ दुनिया में बल्कि पूरी दुनिया में बढ़ते मौतों के आंकड़ों में एक बड़ा कारण डायबिटीज की बीमारी है. डायबिटीज की बीमारी में क्या खाएं और क्या नहीं, इसकी बड़ी दिक्कत रहती है, क्योंकि एक गलती शुगर लेवल को बहुत बढ़ा सकती है, जिससे अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बना रहता है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं कुछ ऐसे फलों के बारे में जिन्हें खाने पर ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा.
यह भी पढ़ें: खाली पेट 100 या 125? समझिए फास्टिंग और खाने के 2 घंटे बाद कितना होना चाहिए सेफ शुगर
कितनी खतरनाक है डायबिटीज की बीमारी?
डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी अगर कंट्रोल न रहे तो इसका गंभीर असर हेल्थ पर पड़ सकता है. लंबे समय तक बढ़ा हुआ ब्लड शुगर दिल की बीमारी, किडनी खराब होने की समस्या, आंखों की रोशनी कम होने, नसों को नुकसान और पैरों में घाव जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है. सवाल उठता है कि आखिर शरीर में ये गंभीर बीमारी कैसे पैदा होती है? WHO के अनुसार, शुगर यानी डायबिटीज तब होती है जब शरीर में इंसुलिन हार्मोन कम बनता है या शरीर उसका सही इस्तेमाल नहीं कर पाता. इसके कारण खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने लगती है और शुगर की बीमारी पैदा होने लगती है. ज्यादा मीठा खाना, मोटापा, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, तनाव, असंतुलित खानपान और परिवार में डायबिटीज का इतिहास इसका खतरा बढ़ा सकते हैं.
क्या शुगर की बीमारी फल नहीं खा सकते
डायबिटीज की बीमारी में क्या खाएं और क्या नहीं, इसे लेकर समस्या बनी रहती है. अक्सर लोग समझते हैं कि शुगर की बीमारी में फल खाना ही नहीं चाहिए, क्योंकि इन्हें खाने से शुगर की बीमारी का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है. हालांकि, सच्चाई ये है कि हर फल शुगर लेवल नहीं बढ़ता है. आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन फलों में कुछ लो-ग्लाइसेमिक भी होते हैं, यानी जिन्हें खाने से शुगर लेवल नहीं बढ़ता है और वह स्वाद में भी अच्छे होते हैं और सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं.
कौन से 5 फल सेहत के लिए लाभकारी है?
American Diabetes Association के अनुसार, लो-ग्लाइसेमिक, जो शुगर लेवल में एकदम से उछाल नहीं लाते हैं, उनमें;
- सेब
- केला
- संतरा
- कीवी
- पपीता
ग्लाइसेमिक लोड (GL) यह बताता है कि कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भोजन की एक निश्चित मात्रा आपके ब्लड शुगर को कितनी तेजी से बढ़ाती है. 10 से कम GL वाले फल डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, इसलिए य न समझे कि हर फल आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. हालांकि, जरूरी है कि आप डॉक्टर से सलाह लेने के बाद, नियमित रूप से इसका सेवन करें, क्योंकि हर इंसान की स्थिति एक जैसी हो, ऐसा जरूरी नहीं है.
यह भी पढ़ें: रात 9 बजे के बाद खाते हैं खाना? वजन बढ़ने से लेकर एसिडिटी तक, शरीर को झेलने पड़ते हैं ये 4
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
3 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
4 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
5 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
7 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: WHO, American Diabetes Association
First published on:
Know More: Editorial Guidelines