हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आपकी कमर का साइज बताएगा डायबिटीज है या नहीं? नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Diabetes Cause: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो आए दिन बढ़ती जा रही है। इस बीमारी पर कोई न कोई रिसर्च होती रहती है। एक नई स्टडी में बताया गया है कि कैसे कमर का साइज आपको डायबिटीज से बचा सकता है। चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
Diabetes Cause

Diabetes Cause: डायबिटीज की बीमारी दुनियाभर में बढ़ रही है, इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे लाइलाज बीमारी माना जाता है क्योंकि मरीज को इस रोग से पूरी तरह राहत नहीं मिल सकती है। हम इसे सिर्फ नियंत्रित कर सकते हैं। मधुमेह यानी शरीर में खून के अंदर शुगर की मात्रा का बढ़ना होता है। इस बीमारी पर आए दिन कोई न कोई रिसर्च होती रहती है। एक नई स्टडी के परिणामों की बात करें, तो हमारी कमर की साइज से इस बात का पता लग सकता है कि डायबिटीज होगा या नहीं? आइए जानते हैं सब कुछ।

कहां हुई हैं रिसर्च?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें, तो यह रिसर्च चीन के अस्पताल नॉर्थन जियांग्सू पीपुल्स हॉस्पिटल में हुई थी। इस रिसर्च में डायबिटीज और कमर की साइज के बीच का संबंध बताया गया है। इसके अलावा कमर के साइज और मृत्यु दर में डायबिटीज के संबंध को भी बताता है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

क्या है रिसर्च का रिजल्ट?

इस रिसर्च में 3, 151 महिलाओं और 3, 473 पुरुषों पर टेस्टिंग की गई थी। ये सभी लोग डायबिटीज के मरीज थे। दरअसल, इस रिसर्च को डायबिटीज के रोगियों की सर्वाइवल रेट को समझने के लिए किया गया था, जिसमें महिलाओं की कमर के साइज ने अहम रोल निभाया है। जिन महिलाओं की साइज 107 सेंटीमीटर थी उनका डेथ रेट कम होता है। इस पर रिसर्च टीम ने कहा है कि यदि मधुमेह रोगी अपने वजन को नियंत्रित रखें और कमर का साइज मेंटेन करें, तो बीमारी और मौत दोनों को मात दे सकते हैं।

photo credit-freepik

विज्ञापन

कैसे करें कमर का साइज कम?

  • कमर का फैट घटाने के लिए हमें सबसे पहले अपनी डाइट से कैलोरी की मात्रा कम करनी चाहिए।
  • आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पी सकते हैं।
  • मेथी के बीजों का पानी पीने से कमर का फैट कम किया जा सकता है।
  • रोजाना व्यायाम करना फायदेमंद होता है, क्रंचेस, प्लैंक और साइड प्लैंक कर सकते हैं।
  • मीठी चीजों का सेवन कम करें।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola