आज के समय में लोग दिमाग को तेज करने और याददाश्त बढ़ाने के लिए महंगे ड्राई फ्रूट्स, सप्लीमेंट्स और एक्सपर्ट डाइट्स अपनाते हैं. कई बार इतना सब कुछ करने के बावजूद कई बार रिजल्ट नहीं आता है इतना जाता लेकिन हाल ही में एक साधारण सा कंद फिर से चर्चा में आ गया है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. रिसर्च के अनुसार, यह कंद दिमाग की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने और मानसिक विकास में मदद कर सकता है, जिससे यह दिमाग तेज करने वाला एक आसान और किफायती विकल्प बन जाता है.
यह भी पढ़ें: कार में AC चलाकर सोना सही है या गलत? जानें ऐसा करने पर क्या होगा
क्या खास है इस कंद में?
इस कंद को ‘याम’ या जमीकंद कहा जाता है, जो भारत के कई हिस्सों में आसानी से मिल जाता है. यह कोई नया या विदेशी सुपरफूड नहीं, बल्कि पारंपरिक भारतीय भोजन का हिस्सा रहा है. इसकी खासियत यह है कि यह सस्ता, पौष्टिक और आसानी से उपलब्ध होता है, लेकिन फिर भी लोग इसके फायदों को पूरी तरह समझ नहीं पाते हैं या फिर उन्हें इसकी गुणों की जानकारी नहीं होती है. इसी कारण यह कंद लोगों की डाइट में दिखाई नहीं देता है.
दिमाग और शरीर के लिए कैसे करता है काम
याम में मौजूद पोषक तत्व जैसे फाइबर, विटामिन B6, विटामिन C और पोटैशियम दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो न्यूरल विकास को बढ़ावा दे सकते हैं और याददाश्त को बेहतर बना सकते हैं. इसके साथ ही, यह शरीर को ऊर्जा देने और पाचन को सुधारने में भी अहम भूमिका निभाता है, जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है.
याम खाने से क्या-क्या फायदा मिलेगा?
- याम का नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन करने से दिमाग की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है और यह याददाश्त को मजबूत बनाने में धीरे-धीरे सकारात्मक असर दिखा सकता है, खासकर उन लोगों में जो मानसिक थकान या भूलने की समस्या से जूझ रहे हैं.
- अब सवाल उठता है कि आखिर इसे खाएं कैसे? इसे उबालकर या हल्का पकाकर खाना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है, क्योंकि इससे इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं और शरीर को पूरा लाभ मिलता है, जबकि ज्यादा तेल में तलकर खाने से इसके फायदे कम हो सकते हैं.
- याम में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है, जिससे यह रोजमर्रा की डाइट के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है.
- हालांकि, किसी भी चीज की तरह इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए और संतुलित मात्रा में ही इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, ताकि इसके फायदे मिलें और कोई साइड इफेक्ट न हो.
- साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें और उनके सलाह के मुताबिक ही सेवन करें.
यह भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखने के लिए दिनभर में कितनी देर वॉक करना जरूरी है?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
3 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
3 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
8 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
12 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines