Depression Causes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तेजी से डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी बढ़ रही है. ज्यादातर लोग तनाव, नींद की कमी, काम का दबाव और रिश्तों में उतार-चढ़ाव होने की वजह से इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं. हालांकि, इसके और भी कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि ज्यादातर लोगों को डिप्रेशन सोचने की वजह से होता है. यह इस बीमारी का शुरुआती लक्षण है. लेकिन, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस बीमारी को अब बिना किसी दवा के कम किया जा सकता है. बस आपको अपना रूटीन बदलने की जरूरत है. वक्त पर शुरुआती संकेतों की पहचान करके स्थिति को और बिगड़ने से रोकें.
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी सर्दियों में कम पानी पीते हैं? यह आदत ले सकती है जान, यहां जानिए कम पानी पीने से शरीर में क्या होता है
डिप्रेशन होने के 3 शुरुआती लक्षण | Depression Causes And Treatment
हर वक्त उदासी महसूस होना- अगर आपको बिना किसी गम के उदासी महसूस हो रही है या मन अजीब रहता है तो यह डिप्रेशन का बड़ा संकेत हो सकता है. हालांकि, ऐसा अक्सर माहौल की वजह से भी हो सकता है.
नींद की कमी होना- डिप्रेशन के लोगों को अक्सर रात में नींद नहीं आती और वे पूरी रात सोचते रहते हैं. इसी तरह भूख कम हो जाना या जरूरत से ज्यादा खाना भी इसका लक्षण है.
सोच प्रभावित होना- अक्सर डिप्रेशन के लोगों को बुरे ख्याल आते हैं. ऐसे लोग अक्सर खुद को बेकार समझने लगते हैं और बार-बार नेगेटिव सोचते हैं. ऐसा होना अक्सर डिप्रेशन की ओर इशारा करता है.
डॉक्टर ने बताया सिर्फ 1 असरदार उपाय
इसको लेकर आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. बस आपको रूटीन में बदलाव करना है जैसे- डिप्रेशन के शिकार लोगों को अक्सर दिन में अंधेरा और रात जागकर निकालना पसंद होता है. इसलिए आप इस वजह को ही बदल दें और खुद को शांत रखें.
क्या करें?
कोशिश करें कि आप दिन में अंधेरे में बिल्कुल भी ना रहें और उजाले में रहकर मन को शांत रखें. साथ ही, रात में सोने की कोशिश करें ताकि दिमाग बहुत ही शांत हो जाएगा.
इन बातों का रखें ध्यान
- शाम को रोजाना 30 मिनट तक वॉक करें.
- योग करें और प्राणायाम करके मन को शांत रखें.
- मोबाइल का कम यूज करें और ज्यादा देर तक स्क्रीन ना देखें.
- रोजाना 8 घंटे की नींद लें और अकेले बिल्कुल भी ना रहें.
इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया असरदार आयुर्वेदिक उपाय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
17 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
18 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines