डिप्रेशन के टॉप 3 लक्षण क्या हैं? डॉक्टर ने बताया सिर्फ 1 उपाय से मिलेगा आराम, तुरंत रूटीन में करें शामिल

Depression Treatment: एक वक्त के बाद इंसान शांत हो जाता है, लेकिन अगर आप मानसिक रूप से परेशान हैं या अंधेरे में रहना पसंद करते हैं तो आपको ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि एक्सपर्ट का कहना है कि अंधेरा पसंद होना डिप्रेशन का एक लक्षण है.

Depression Treatment

डिप्रेशन जड़ से खत्म कैसे करें? Image Credit- Freepik

Depression Causes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तेजी से डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी बढ़ रही है. ज्यादातर लोग तनाव, नींद की कमी, काम का दबाव और रिश्तों में उतार-चढ़ाव होने की वजह से इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं. हालांकि, इसके और भी कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि ज्यादातर लोगों को डिप्रेशन सोचने की वजह से होता है. यह इस बीमारी का शुरुआती लक्षण है. लेकिन, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस बीमारी को अब बिना किसी दवा के कम किया जा सकता है. बस आपको अपना रूटीन बदलने की जरूरत है. वक्त पर शुरुआती संकेतों की पहचान करके स्थिति को और बिगड़ने से रोकें.

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्रेशन होने के 3 शुरुआती लक्षण | Depression Causes And Treatment

हर वक्त उदासी महसूस होना- अगर आपको बिना किसी गम के उदासी महसूस हो रही है या मन अजीब रहता है तो यह डिप्रेशन का बड़ा संकेत हो सकता है. हालांकि, ऐसा अक्सर माहौल की वजह से भी हो सकता है.

नींद की कमी होना- डिप्रेशन के लोगों को अक्सर रात में नींद नहीं आती और वे पूरी रात सोचते रहते हैं. इसी तरह भूख कम हो जाना या जरूरत से ज्यादा खाना भी इसका लक्षण है.

विज्ञापन

सोच प्रभावित होना- अक्सर डिप्रेशन के लोगों को बुरे ख्याल आते हैं. ऐसे लोग अक्सर खुद को बेकार समझने लगते हैं और बार-बार नेगेटिव सोचते हैं. ऐसा होना अक्सर डिप्रेशन की ओर इशारा करता है.

डॉक्टर ने बताया सिर्फ 1 असरदार उपाय

इसको लेकर आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. बस आपको रूटीन में बदलाव करना है जैसे- डिप्रेशन के शिकार लोगों को अक्सर दिन में अंधेरा और रात जागकर निकालना पसंद होता है. इसलिए आप इस वजह को ही बदल दें और खुद को शांत रखें.

विज्ञापन

क्या करें?

कोशिश करें कि आप दिन में अंधेरे में बिल्कुल भी ना रहें और उजाले में रहकर मन को शांत रखें. साथ ही, रात में सोने की कोशिश करें ताकि दिमाग बहुत ही शांत हो जाएगा.

इन बातों का रखें ध्यान

  • शाम को रोजाना 30 मिनट तक वॉक करें.
  • योग करें और प्राणायाम करके मन को शांत रखें.
  • मोबाइल का कम यूज करें और ज्यादा देर तक स्क्रीन ना देखें.
  • रोजाना 8 घंटे की नींद लें और अकेले बिल्कुल भी ना रहें.

इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया असरदार आयुर्वेदिक उपाय

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ