Dental Health: Tooth Powder या Tooth Paste, दांतों के लिए क्या है बेस्ट? डाइटिशियन से जानें

Tooth Powder vs Tooth Paste: दांतों और सेहत दोनों को मजबूत रखने के लिए आपको ब्रश करना जरूरी है। इसे करने के लिए अब अधिकतर लोग टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। मगर पुराने जमाने में लोग मंजन किया करते थे। आइए जानते हैं हमारे दांतों के लिए इन दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद है।

Tooth Powder vs Tooth Paste

फोटो क्रेडिट- Meta AI

Tooth Powder vs Tooth Paste: सेहतमंद रहने के लिए खाने-पीने के साथ हाईजीन का ख्याल रखना भी जरूरी होता है, क्योंकि साफ-सफाई आपको बीमारियों से बचाता है। हाईजीन की बात करें तो ओरल हाईजीन का ख्याल रखना भी जरूरी है क्योंकि दांतों की सफाई हमारी इंटरनल बॉडी को भी लाभ पहुंचाती है। मुंह की सफाई ब्रश करने से होती है। ब्रश करने के लिए पेस्ट का इस्तेमाल कॉमन हो गया है क्योंकि यह आसानी से मिल जाता है और यूज करना भी आसान है। इसकी खासियत यह भी है कि टूथपेस्ट सस्ते से लेकर महंगे, दोनों आते हैं। अच्छे और क्वालिटी वाले टूथपेस्ट दांतों को सफेद करने का दावा भी करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि पहले के समय में लोग दांतों और मसूड़ों को साफ करने के लिए मंजन यानी एक पाउडर का इस्तेमाल करते थे? हालांकि, आज भी ग्रामीण इलाकों में इस चूर्ण का यूज किया जाता है। चलिए जानते हैं डेंटल हेल्थ के लिए दोनों में से किसका यूज ज्यादा फायदेमंद है।

विज्ञापन

इस बारे में हमें यूट्यूबर और डाइटिशियन प्रेरणा चौहान बता रही हैं, जो आए दिन अपने चैनल पर ऐसे हेल्थ बेनेफिट्स शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन

टूथ पाउडर या टूथपेस्ट

डाइटिशियन प्रेरणा के अनुसार, टूथपेस्ट में फ्लोराइड होता है, जो सेहत और दांतों, दोनों के लिए हानिकारक है। इस हानिकारक तत्व से दांतों का रंग बदल सकता है। इससे दांतों और मसूड़ों में खून आने की समस्या हो सकती है और ये कमजोर भी हो सकते हैं। फ्लोराइड अगर शरीर के अंदर ज्यादा मात्रा में पहुंच जाए, तो यह आपकी हड्डियों को भी कमजोर बना सकता है। यहीं नहीं, टूथपेस्ट में मौजूद केमिकल्स अगर शरीर के रास्ते पेट में चला जाए, तो पाचन क्रिया पर भी असर पड़ता है। पेस्ट में मौजूद पॉलिशिंग एजेंट्स दांतों को सफेद बनाते हैं लेकिन उनमें कैल्शियम की कमी का एक कारण भी बन जाते हैं।

विज्ञापन

टूथ पाउडर है बेस्ट

दांतों को साफ करने के लिए मंजन पाउडर बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इस पाउडर को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लगभग हर चीज आयुर्वेदिक होती हैं, जैसे- अश्वगंधा, मुलेठी, दालचीनी और तोमर के बीज। यह सभी चीजें आपके दांतों को अच्छे से साफ भी करती है, साथ ही यह आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद करती हैं। इन चीजों से दांतों में कीड़ा भी नहीं लगता है। इस पाउडर की खासियत है कि इसमें एक्स्ट्रा शुगर नहीं होती है, जो कि टूथपेस्ट में मौजूद होती है।

हालांकि, दांतों की सेहत के लिए मंजन पाउडर और टूथपेस्ट दोनों ही उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन सही विकल्प का चयन हर किसी की व्यक्तिगत जरूरतों और पसंद के अनुसार हो सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ