हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डेंगू बुखार कितने दिनों तक रहता है? मेदांता की डॉक्टर ने बताए Dengue के लक्षण और उपाय

Dengue Symptoms: डेंगू होने पर इसका बुखार कैसा होता है और किस तरह पहचाना जा सकता है कि यह डेंगू है आम बुखार नहीं, जानिए यहां. डॉक्टर ने बताया डेंगू के लक्षणों का कैसे पता चलता है.

विज्ञापन
डेंगू बुखार का पहला संकेत क्या है?

Dengue Ke Lakshan: मानसून में बारिश से पानी का जमाव जगह-जगह होने लगता है. इससे मच्छर पनपते हैं और काटने लगते हैं. इनमें डेंगू के मच्छर भी होते हैं जो काट लें तो व्यक्ति को डेंगू का मरीज बना देते हैं. वहीं, बारिश में भीगने से भी बुखार हो जाता है. ऐसे में व्यक्ति को आम बुखार और डेंगू के बुखार (Dengue Fever) के बीच अंतर पता होना जरूरी है. इसी बारे में बताते हुए डॉ. शाचि , एसोसिएट कंसलटेंट, इंटरनल मेडिसिन, मेदांता पटना, ने मेदांता के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से पोस्ट हुए वीडियो में बताया है कि डेंगू के लक्षण (Dengue Symptoms) कैसे नजर आते हैं और डेंगू से बचाव के लिए क्या किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – बच्चे को हो गई है कब्ज तो खिलाएं ये 5 फल, डॉक्टर ने कहा मल हो जाएगा मुलायम

डेंगू के लक्षण क्या हैं

  • डेंगू का मच्छर काट ले तो 5 से 7 दिनों तक डेंगू का बुखार रहता है
  • यह तेज बुखार होता है जिससे व्यक्ति बुरी तरह परेशान हो जाता है
  • सिर में दर्द महसूस होता है
  • आंखों में दर्द महसूस होता है
  • मरीज का जी मितलाने लगता है, उल्टी आती है
  • हड्डियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है, मसल्स में दर्द होता है
  • शरीर पर रैशेज होने लगते हैं.

डेंगू का बुखार कैसा होता है

विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि डेंगू का बुखार बेहद तेज आता है और यह आम बुखार उतारने की गोली से ठीक नहीं होता है. इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है कि डेंगू के बुखार में पैरासीटामोल की गोली के अलावा बुखार उतारने वाली और कोई गोली ना ली जाए. आमतौर पर लोग फार्मेसी से जाकर बुखार उतारने वाली ऐसी दवाएं ले आते हैं जो लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं. अगर आपको 1 से 2 दिन तक तेज बुखार आए और ठीक ना हो तो डॉक्टर से संपर्क करें.

डेंगू में ये उपाय आएंगे काम

विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह है कि इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके शरीर में पानी की कमी ना हो. तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें, ओआरएस का घोल और घर में बनाया हुआ ताजा जूस पिएं.

खिड़की पर जाली लगाएं, कमरे में मच्छरदानी लगाकर सोएं, बाहर निकलते हुए पूरे कपड़े पहने, जमा हुआ पानी निकाल दें, टायर वगैरह में पानी भरा ना हो यह ध्यान रखें, बाल्टियों को उल्टा रखें और मच्छर मारने वाली दवा का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

डेंगू कब बनने लगता है खतरनाक

डेंगू में प्लेटलेट्स का कम होना, छाती में पानी भरना और शरीर के किसी हिस्से से खून बहना जैसे मसूड़ों से, नाक से या शरीर पर लाल चकत्ते निकलना कुछ वॉर्निंग साइन हैं. अगर इनमें से कोई भी दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं. महिलाओं में डेंगू होने पर पीरियड्स समय से पहले आने या हैवी ब्लीडिंग की दिक्कत होती है, ऐसे में डॉक्टर से मिलें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – दर्द नहीं बल्कि ये 7 दिक्कतें देती हैं किडनी कैंसर का संकेत, जानिए कब डॉक्टर से मिलने में नहीं करनी चाहिए देरी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola