Dengue Symptoms: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली डेंगू की चपेट में है। यहां लगातार मामले बढ़ रहे हैं और अबतक यह सिलसिला जारी है। यहां इस साल 3082 डेंगू के केस मिले हैं, जो कि पिछले 5 सालों के आंकड़ों के मुताबिक कहीं अधिक है। डेंगू का बुखार गंभीर और जानलेवा होता है। यह बुखार मच्छर के काटने से होता है। डेंगू का मच्छर अक्सर साफ पानी में पनपता है, इसलिए बरसात के मौसम में इसके मामले भी ज्यादा मिलते हैं। दिल्ली में डेंगू को लेकर सावधानियां बरती जा रही हैं, मगर इस बीच एक चिंताजनक रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि लोगों को असल में डेंगू और फ्लू को समझने में दिक्कतें हो रही है। जी हां, डेंगू के कुछ संकेत ऐसे हो सकते हैं जो फ्लू से संबंधित हों, मगर वह फ्लू नहीं, डेंगू हो सकता है। आइए समझते हैं इन लक्षणों के बारे में।
डेंगू और फ्लू के सामान्य संकेत
1. तेज बुखार
दोनों ही स्थितियों में बुखार तेज हो सकता है। अगर तापमान 104 तक हो तो आपको डेंगू की जांच करवानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान!
2. सिरदर्द
डेंगू के शुरुआती संकेतों में सिर में तेज दर्द भी शामिल है, साथ ही फ्लू में भी सिरदर्द होता है।
3. उल्टी और मतली
दोनों बीमारियों में उल्टी और मतली के साथ जी घबराने जैसी समस्याएं महसूस की जा सकती हैं।
dengue alert
4. आंखों के पीछे दर्द
इन दोनों स्थितियों में बुखार, बदन दर्द और आंखों में दर्द होता है, लेकिन डेंगू में तकलीफ ज्यादा होती है।
डेंगू पहचानने के अन्य संकेत
- डेंगू होने पर स्किन पर लाल रंग के चकत्ते दिखाई देते हैं और खुजली भी हो सकती है।
- डेंगू के बुखार में हड्डियों के साथ जोड़ों और मांसपेशियों में भी तेज दर्द होता है।
- पेट में तेज दर्द होना भी डेंगू का संकेत है।
- मसूड़ों और नाक से खून आना भी एक संकेत है।
डेंगू से बचाव के उपाय
- शरीर को ढकने वाले कपड़े जैसे- फुल पैंट और फुल स्लीव की शर्ट पहनें।
- मच्छरों से बचाने वाली क्रीम्स को स्किन पर लगाएं।
- घर से बाहर कम निकलें, खासतौर पर पार्क जैसी जगहों पर जाने से बचें।
- घर के आस-पास और अंदर साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- पानी को भरने ना दें।
ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
6 mins agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
5 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
23 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines