Weight Loss Diet: वजन घटाने में मददगार होते हैं स्वादिष्ट ब्रोकली अप्पे, ये रही सिंपल रेसिपी

Broccoli Appe

Broccoli Appe

How To Make Broccoli Appe: ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जोकि देखने में फूल गोभी जैसी दिखती है। ये फाइबर, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन A और C जैसे कई सेहतमंद गुणों का भंडार होती है। ब्रोकली को लोग आमतौर पर सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं।

ऐसे में आज हम आपके लिए ब्रोकली अप्पे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होते हैं। इनको आप नाश्ते या स्नैक में झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं ब्रोकली अप्पे (How To Make Broccoli Appe) बनाने की विधि-

ब्रोकली अप्पे बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • रवा 1 कप
  • दही 2 कप
  • ब्रोकली 1 कप ( मैश की हुई)
  • हरी मिर्च पेस्ट 1 चम्मच
  • बेकिंग सोडा चुटकीभर
  • अदरक पेस्ट 1 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल 5 चम्मच

अभी पढ़ें – Healthy Snack: डायबिटीज पेशेंट के लिए रामबाण औषधि है बेक्ड मसाला काजू, ये रही बनाने की विधि

ब्रोकली अप्पे कैसे बनाएं? (How To Make Broccoli Appe)

  • ब्रोकली अप्पे बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रोकली को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
  • फिर आप इसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और उबाल लें।
  • इसके बाद आप एक बाउल में सूजी,अदरक, मैश की हुई ब्रोकली और हरी मिर्च का पेस्ट डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद आप इसमें नमक, लाल मिर्च और बाकी की सारी सामग्री डालें।
  • फिर आप अप्पे के पैन को हल्की आंच पर गर्म कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें मिश्रण को डालकर अच्छी तरह से पका लें।
  • फिर जब अप्पे अंदर से पक जाए तो आप गैस बंद कर दें।
  • अब आपके टेस्टी ब्रोकली अप्पे बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • फिर आप इनको हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ