Healthy Snack: डायबिटीज पेशेंट के लिए रामबाण औषधि है बेक्ड मसाला काजू, ये रही बनाने की विधि

Baked Masala Kaju

Baked Masala Kaju

How To Make Baked Masala Kaju: काजू एक ड्राय फ्रूट है जोकि प्रोटीन और फाइबर जैसे कई मिनरल्स से भरपूर होता है। काजू को लोग आमतौर पर सीधे तौर पर या स्वीट डिशेज बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने बेक्ड मसाला काजू का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बेक्ड मसाला काजू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।

ये स्वाद में बहुत चटपटे आप कुरकुरे लगते हैं। इनको आप शाम की हल्की भूख के दौरान झटपट बनाकर खा सकते हैं। इससे आपकी गर्मागर्म चाय का मजा दोगुना हो जाता है, तो चलिए जानते हैं बेक्ड मसाला काजू (How To Make Baked Masala Kaju) बनाने की विधि-

बेक्ड मसाला काजू बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 500 ग्राम काजू
  • 3 चम्मच पुदीना पाउडर
  • 2 चम्मच चाट मसाला
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • मक्खन 2 चम्मच

अभी पढ़ें – Weight Loss Diet: वजन घटाने में मददगार होते हैं स्वादिष्ट ब्रोकली अप्पे, ये रही सिंपल रेसिपी

बेक्ड मसाला काजू कैसे बनाएं? (How To Make Baked Masala Kaju)

  • बेक्ड मसाला काजू बनाने के लिए आप सबसे पहले काजू अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • फिर आप एक बाउल में काजू और मक्खन डाल दें।
  • इसके बाद आप इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर आप इसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक डालकर मिला लें।
  • इसके बाद आप ओवन को कन्वैक्शन मोड़ पर प्रीहीट कर लें।
  • फिर आप इसमें काजू को रखकर करीब 10 मिनट तक बेक कर लें।
  • इसके बाद आप इनको किसी बर्तन में निकालकर बाकी की सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब आपके बेक्ड मसाला काजू बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • फिर आप इनको गर्मागर्म चाय के साथ स्नैक के तौर पर सर्व करें।

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ