Pollution Side Effect: प्रदूषण से कैसे बढ़ रहे निमोनिया के मामले? ऐसे खुद को बचाएं

Delhi Pollution: दिल्ली और NCR के लोगों को अपना शिकार बना रहा है निमोनिया। प्रदूषण से बढ़ रहे हैं मामले। आइए जानते हैं क्यों बढ़ रहे हैं केसिज और खुद को सुरक्षित रखने के उपाय।

Delhi Pollution

फोटो क्रेडिट- ANI

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है, और एक बड़ी चिंता निमोनिया के बढ़ते हुए मामले हैं। निमोनिया एक गंभीर सांस नली वाला संक्रमण है जो हवा में मौजूद हानिकारक प्रदूषकों के संपर्क में आने से हो सकता है, खासकर जब हवा में PM2.5 और अन्य हानिकारक गैसें मौजूद होती हैं। इस प्रदूषण के कारण निमोनिया के मामलों में वृद्धि हो रही है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और उन लोगों में जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। यह आपके फेफड़ों को भी संक्रमित करता है। AQI की बात करें, तो आज दिल्ली का AQI स्तर 396 है, जो कि एक घातक स्टेज है। जानते हैं कैसे खुद को निमोनिया की चपेट में आने से बचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निमोनिया क्या है?

निमोनिया एक सांस से संबंधित बीमारी है, जिसमें आपके फेफड़े संक्रमित होते हैं। इसमें इंसान के फेफड़ों में सूजन आ जाती है। निमोनिया में फेफड़ों तक जाने वाली नलियों में छोटे हानिकारक कणों के कारण सूजन और संक्रमण, दोनों बढ़ जाते हैं। इस बीमारी में इंसान को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होती है।

विज्ञापन

निमोनिया का कारण

प्रदूषण के कारण निमोनिया के मामलों में वृद्धि, निम्न कारणों से हुई है।

1.प्रदूषक कण- हवा में मौजूद PM2.5 और अन्य हानिकारक कण श्वास नली में घुसकर फेफड़ों में सूजन और संक्रमण बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

2. जहरीली गैस- इन दिनों हवा में हानिकारक गैसें, जैसे कि नाइट्रोजन ऑक्साइड (NO2) और सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) मौजूद है, जो श्वसन तंत्र के लिए हानिकारक होती हैं।

3.कमजोर इम्यूनिटी- अगर किसी इंसान की इम्यूनिटी ही वीक होती है, तो उसका शरीर पहले से एक संक्रमण से जूझ रहा होता है, तो ऐसे में प्रदूषण इसे और बढ़ा देता है।

विज्ञापन

ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

  • 1. मास्क का प्रयोग करें, घर के बाहर जाने से पहले हमेशा चेहरे को ढक कर रखें।
  • 2. घर में एयर प्यूरिफायर लगवाएं।
  • 3. स्मोकिंग करने से बचें, खासतौर पर इन दिनों में तो बिल्कुल परहेज करें।
  • 4. स्वस्थ आहार खाएं और भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  • 5. सर्दी या खांसी हों, तो तुरंत इलाज करवाएं।

ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ