Delhi Pollution: 400 पार AQI में ऐसे रखें लंग्स को सुरक्षित, खाएं ये सब्जियां

Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में हवा का स्तर लगातार खराब होता जा रहा है। जहां दिवाली होने के दूसरे दिन हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा गया था, वहीं 3 नवंबर से यहां प्रदूषण और घातक हो गया है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। अपनी डाइट में इन सब्जियों को शामिल करें और अपने फेफड़ों को सुरक्षित रखें।

Eat Green Vegetables For Delhi Pollution

Photo Credit- ANI

Delhi Pollution: दिवाली के बाद से ही दिल्ली की हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। आज यानी 4 नवंबर को सुबह 7 बजे तक दिल्ली के लगभग 12 इलाकों का AQI 400 के पार मापा गया था। इस पैरामीटर को इंसानों के लिए अत्यधिक घातक और जानलेवा माना गया है। हालांकि, दिल्ली ही नहीं, देश के कई अन्य राज्यों जैसे उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब और एनसीआर के साथ-साथ दिवाली के बाद से ही मुंबई में भी प्रदूषण काफी बढ़ गया है। हवा की गुणवत्ता इंसानों को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है। खराब AQI से सांस की बीमारियां, फेफड़ों की बीमारियां और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के होने की संभावनाएं तेज हो जाती हैं। फेफड़े इससे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। बता दें कि कुछ बदलावों से आप अपने फेफड़ों को प्रदूषण में भी सेफ रख सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से आपके लंग्स पॉल्यूशन में भी एकदम फिट रहेंगे।

विज्ञापन

ये सब्जियां रखेंगी आपके लंग्स को हेल्दी

1. लहसुन

विज्ञापन

लहसुन में सल्फर नामक गुण होता है जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है और फेफड़ों को भी साफ रखता है। यह सब्जी हमें संक्रमण से भी बचाती है। लहसुन खाने से सांस की बीमारी में भी राहत मिलती है। इन दिनों आपको रोजाना कच्चे लहसुन की कुछ कलियों को खाना चाहिए।

विज्ञापन

2. पालक

हरी पत्तेदार सब्जियां आपको इन दिनों काफी फायदा पहुंचाएंगी। आपको सिर्फ पालक ही नहीं, लगभग इस मौसम में मिलने वाली हर हरी सब्जी का सेवन बढ़ा देना चाहिए। पालक में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिंस और आयरन होता है, जो आपके फेफड़ों को हेल्दी रखते हैं। यह सब्जी हमारे फेफड़ों की क्लीनिंग भी करती है।

विज्ञापन

3. ब्रोकोली

यह सब्जी भी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यह तत्व हमारी इम्यूनिटी मजबूत रखने में अपनी अहम भूमिका अदा करता है। ब्रोकोली खाने से शरीर में मौजूद अपशिष्ट (वेस्ट) शरीर से आसानी से बाहर निकलते हैं। यह हमारे फेफड़ों समेत लिवर और किडनी के लिए भी फायदेमंद सब्जी होती है। ब्रोकोली खाने का सबसे सही तरीका इन्हें सिर्फ उबाल कर खाना है।

विज्ञापन
Green Vegetables For Lungs

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

4. टमाटर

विज्ञापन

टमाटर में विटामिन-सी और लाइकोपीन नाम का तत्व होता है। यह यौगिक हमारे फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। टमाटर के सेवन से सांस लेने वाले अंगों की सूजन में भी कमी आती है।

5. चुकंदर

विज्ञापन

यह सब्जी हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में सबसे ज्यादा असरदार है। इसमें आयरन भी होता है, जो खून को साफ रखने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिस कारण चुकंदर को न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस कहते हैं। इन दिनों सलाद में या फिर इस सब्जी का ताजा जूस निकालकर पीना काफी फायदेमंद माना जाता है।

इसके अलावा, अदरक, मेथी, सरसों का साग, हल्दी, सेब, नींबू, संतरे और शहद जैसी चीजों के सेवन से भी आपके लंग्स की क्लीनिंग होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ