---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Delhi Pollution का सेहत पर पड़ रहा खतरनाक असर! जानें 5 गंभीर साइड इफेक्ट

Delhi Pollution: दिवाली के बाद से ही दिल्लीवासियों का बुरा हाल है। यहां प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि लोगों को तरह-तरह की बीमारियां हो रही हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पाया गया कि पॉल्यूशन से लोगों में सूंघने की क्षमता कम हो गई है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

---विज्ञापन---

Delhi Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में है। आज सुबह यानी 4 नवंबर को दिल्ली के 12 इलाकों का एक्यूआई 400 पार है। यहां अधिकतर इलाकों में इतना प्रदूषण है कि सांस लेने में भी समस्या हो रही है। प्रदूषण बढ़ने से तरह-तरह की बीमारियां हो सकती हैं। हालांकि, हर साल नवंबर में दिल्ली का AQI बढ़ जाता है लेकिन इस साल राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई में भी पॉल्यूशन का स्तर काफी बढ़ा है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, प्रदूषण का स्तर बढ़ने से इंसानों में सूंघने की शक्ति कमजोर हो रही है। आइए जानते हैं पॉल्यूशन से होने वाले नुकसानों के बारे में।

प्रदूषण से कमजोर हो रही है सूंघने की शक्ति

इस वक्त दिल्ली का प्रदूषण PM2.5 तक है। इससे लोगों को सूंघने की शक्ति पर असर पड़ता है। असल में हमारे दिमाग के नीचे वाले हिस्से में नाक के छिद्रों के ऊपर घ्राण ब्लब होता है, जिससे इंसान को सूंघने का अहसास होता है। यह दिमाग तक पहुंचने वाले प्रदूषक कणों से हमारी सुरक्षा भी करता है, ऐसे में इन दिनों प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप से नाक पर बार-बार असर होता है, जिससे वह हिस्सा खराब होने लगता है और लोगों को सूंघने में दिक्कतें महसूस करनी पड़ती हैं। यह समस्या ग्रामीण इलाकों के लोगों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों के लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रही है।

---विज्ञापन---

प्रदूषण से होने वाले नुकसान

1. सांस की बीमारियां

वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा असर सांस की बीमारी के मरीजों को हो रहा है। हालांकि, सिर्फ मरीज नहीं बल्कि आम लोगों को भी पॉल्यूशन से सांस लेने में दिक्क्तें महसूस हो रही हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स

2. किडनी रोग

---विज्ञापन---

एयर पॉल्यूशन के कारण नेफ्रोपैथी नाम की बीमारी होती है, जो कि एक किडनी रोग है। यह बीमारी शरीर में कार्बनडाइऑक्साइड की मौजूदगी से होती है।

3. हृदय रोग

---विज्ञापन---

प्रदूषण फेफड़ों और दिल को क्षतिग्रस्त कर रहा है। वायु प्रदूषण के छोटे हानिकारक कण दिल की धड़कनों को असंतुलित करते हैं, जिससे हार्ट अटैक, फेलियर और हार्ट स्ट्रोक आने का जोखिम बढ़ जाता है।

---विज्ञापन---

4. दिमाग पर असर

जहरीली हवा का असर हमारे मस्तिष्क पर भी होता है। धुएं से दिमाग की गतिविधि धीमी हो जाती है जिसके चलते लोगों में भूलने की बीमारी का रिस्क दोगुना बढ़ जाता है।

---विज्ञापन---

5. कैंसर

जी हां, दिल्ली की जहरीली हवा हमें कैंसर से भी प्रभावित कर सकती है। वायु प्रदूषण में हानिकारक गैस और केमिकल कण होते हैं, जिसके संपर्क में आने से कैंसर होता है।

---विज्ञापन---

प्रदूषण से बचाव के उपाय

  • घर में रहें, कम से कम बाहर निकलें।
  • अगर किसी कारण बाहर जाना पड़ रहा है तो मास्क का उपयोग जरूर करें।
  • बाहर का खाना खाने से बचें।
  • घर की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरिफायर लगा सकते हैं।
  • पर्याप्त नींद लें और खूब पानी पिएं।
  • धूम्रपान से दूरी बनाएं।

ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 04, 2024 12:58 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola