हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रदूषण और बदलते मौसम में साइनस पेशेंट्स इन 7 घेरलू नुस्खों को करें फॉलो, रहेंगे सेफ

Sinus Home Remedies: हवा हानिकारक गैसों का चैंबर बनती जा रही है, जिस कारण लोगों को नाक, कान और गले की बीमारियां हो रही हैं। प्रदूषण के साथ-साथ बदलता मौसम भी लोगों को साइनस जैसी बीमारी का शिकार बना रहा है। इस बीमारी में लोगों को सांस लेने, खांसी, सर्दी-जुकाम आदि हो रहा है।

विज्ञापन
photo credit- Meta AI

Sinus Home Remedies: उत्तर भारत में मौसम बदलने लगा है। अब सुबह-शाम की ठंड शुरू हो गई है। इसके साथ-साथ बढ़ते प्रदूषण ने भी लोगों की सांसों पर आघात डालना शुरू कर दिया है। दिल्ली में आज यानी शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 27.88 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 17.05 डिग्री सेल्सियस और 29.84 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। हवा में 20% नमी भी है। इस समय दिल्ली में कोहरा भी छाया हुआ है लेकिन असल में यह कोहरा नहीं बल्कि धुएं की चादर है। इस स्मॉग में हानिकारक पार्टिकल्स हैं, जो गले, नाक और कान से लेकर फेफड़ों को प्रभावित कर रहे हैं। प्रदूषण और बदलता मौसम अपने साथ बीमारियां भी लेकर आता है, जिसमें अस्थमा और साइनस जैसे गंभीर रोग भी शामिल हैं। इन दिनों साइनस के मरीजों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं, इन हेल्दी घरेलू नुस्खों की मदद से आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

साइनस क्या है?

साइनस हमारी खोपड़ी में स्थित हवा से भरी हुई छोटी-छोटी कैविटीज या खोखले स्थान होते हैं, जो हमारी नाक के चारों ओर होते हैं। ये साइनस हमारे सिर को हल्का रखने, सांस में मदद करने, और चेहरे की हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। आमतौर पर साइनस में बलगम बनता रहता है, जो नाक को नम रखने में मदद करता है और हानिकारक कणों, जैसे धूल और कीटाणुओं को बाहर निकालता है। जब किसी कारण से साइनस के अंदर सूजन आ जाती है या संक्रमण हो जाता है, तो इसे साइनसाइटिस कहा जाता है।

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है?

विज्ञापन

साइनसाइटिस की स्थिति में नाक बंद हो जाती है, सिर दर्द, चेहरे में दर्द, और आंखों के चारों ओर दबाव जैसी समस्याएं होती हैं। इसका कारण एलर्जी, वायरस, बैक्टीरिया, या फंगल संक्रमण भी हो सकता है।

साइनस से बचाव के घरेलू उपाय

1. अदरक व पुदीने की चाय

विज्ञापन

अदरक में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। वहीं, पुदीना के पत्ते बैक्टीरिया को नष्ट कर सकते हैं। इसकी चाय बनाकर पीने से बंद नाक खुलती है और दर्द कम होता है। इस चाय को पीने से गले की खराश भी दूर होती है।

2. भाप लें

विज्ञापन

स्टीम लेने से साइनस के दर्द में बड़ी राहत मिलती है। गर्म पानी में यूकोलिप्टस ऑयल या मिंट ऑयल की कुछ बूंदें डालकर नाक से भाप लेने से नाक के रास्ते में हो रही सूजन भी कम होती है। साथ ही, बलगम भी बाहर निकलता है। भाप से मॉइश्चर भी बना रहता है।

3. विटामिन-सी खाएं

विज्ञापन

विटामिन-सी युक्त चीजों के सेवन से भी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। आप संतरे, नींबू, बैरीज और शिमला मिर्च जैसी चीजों को खा सकते हैं। यह साइनस के बैक्टीरिया को खत्म करने के साथ-साथ सूजन, सर्दी-खांसी और साइनस पेन को भी कम करने में सहायक है।

फोटो क्रेडिट- Meta AI

विज्ञापन

4. मसालेदार भोजन

हालांकि, मसालेदार भोजन आपको थोड़ा तीखा लग सकता है। ऐसे भोजन को खाने से जिसमें लहसुन, प्याज और अदरक जैसे स्पाइस होते हैं, श्वास नली खुलती है। यह बलगम को बाहर निकालने में भी मदद करता है। आप अपने खाने में लौंग, कालीमिर्च और दालचीनी जैसे मसाले भी डाल सकते हैं। ये चीजें एंटीबैक्टीरियल भी होती हैं।

विज्ञापन

5. सूप

हॉट चिकन या वेजिटेबल सूप पीने से शरीर में हाइड्रेशन की मात्रा बढ़ती है। हाइड्रेशन से इंफेक्शन को कम करने में मदद मिलती है। सूप पीने से गले का दर्द भी कम होता है। यह साइनस से हुई सूजन को भी कम कर सकता है।

विज्ञापन

6. शहद और अदरक

अदरक और शहद के मिश्रण में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। एक चम्मच अदरक का रस और शहद मिलाकर दिन में दो बार लें, जल्दी राहत मिलेगी।

7. हल्दी-दूध

हल्दी में भी एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में हल्दी डालकर पीने से साइनस की बीमारी में आराम मिलता है।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola