Dengue Cases In Delhi-Noida: नोएडा और दिल्ली में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बीते 22 दिनों में नोएडा से 245 Dengue के मरीजों की पुष्टि हुई है. दिल्ली में भी पिछले 1 महीने से हालात खराब है. यहां अब तक 215 लोगों को डेंगू हुआ है मगर उससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि 500 से अधिक डेंगू के मरीज ऐसे भी है, जो अचानक अस्पताल से गायब हो गए हैं. बरसात में मच्छरों से होने वाली बीमारियां तेजी से फैलती है. इनमें डेंगू-मलेरिया सबसे आम है.
दिल्ली में चिकनगुनिया के मरीज भी पाए जा रहे हैं. ऐसे में समय रहते जरूरी सावधानी बरतने से हम संक्रमण से बच सकते हैं. चलिए जानते हैं डेंगू के शुरुआती संकेतों के बारे में, बचाव के उपायों और बुखार होने पर क्या करना चाहिए.
कैसे होते हैं डेंगू के लक्षण?। Dengue Symptoms
डेंगू का बुखार होने पर शरीर में लक्षण 3 से 4 दिन बाद दिखाई देते हैं. इसलिए, कई बार लोगों को बीमारी के बारे में देरी से पता चलता है. इंदौर के मेदांता अस्पताल की मेडिसिन कंसलटेंट ज्योति वाधवानी बताती हैं डेंगू का इंफेक्शन होने पर शुरुआत में 7 संकेत दिखाई देते हैं, जो कॉमन होते हैं.
ये भी पढ़ें-यूरिक एसिड को बढ़ा सकती हैं आपकी ये 5 गलतियां, डॉक्टर ने कहा सताने लगेगा गठिया का दर्द
डेंगू के 7 कॉमन संकेत। 7 Warning Signs Of Dengue
Dengue के सबसे गंभीर लक्षणों में बताए गए लक्षणों के साथ मसूड़ों और नाक से खून आना, सांस लेने में दिक्कत होना और चिड़चिड़ापन होना है.
डेंगू बुखार से बचने के उपाय। Prevention Tips For Dengue
डेंगू बुखार से खुद को बचाने के लिए आपको डेंगू के मच्छरों को पनपने से और उन्हें खुद को काटने से बचाना होगा. इसके लिए आपको इन बातों का ख्याल रखना है.
डेंगू मच्छर पनपने से रोके
- अपने घर के आस-पास पानी न जमा होने दे.
- गमलों, खाली कंटेनरों और बाल्टियों में पानी इकट्ठा न होने दे.
- कूड़ेदान का ढक्कन हमेशा लगाकर रखें.
- यदि कूलर का प्रयोग करते हैं तो हफ्ते में 2 बार उसका पानी बदलें.
मच्छरों के काटने से खुद को बचाएं
- पूरी बाजू के कपड़े पहनें.
- मच्छरदानी लगाकर सोएं.
- शरीर को जितना हो सके ढक कर रखें.
- मच्छरों से बचाने वाला लोशन, स्प्रे और क्रीम का इस्तेमाल करें.
- घर में मच्छर मारने वाली दवाओं का छिड़काव करें.
- घर के दरवाजों और खिड़कियों को कवर करके रखें.
अपनी डाइट का ख्याल रखें। Immunity Boosting Tips
डेंगू का बुखार होने पर मरीजों की इम्यूनिटी पर सबसे पहले प्रभाव पड़ता है. अगर इम्यूनिटी कमजोर है तो आप जल्दी रिकवर नहीं हो पाएंगे. इसलिए, इस मौसम में अपने खान-पान का विशेष रूप से ख्याल रखें.
- पौष्टिक और सीजनल फलों तथा सब्जियों का सेवन करें.
- खूब पानी पिएं.
- हल्का और आसानी से पच जाए, ऐसा भोजन खाएं.
- नारियल पानी, फ्रूट जूस और सूप पिएं.
डेंगू होने पर कैसे रखें ख्याल?
- खुद से इलाज न करें.
- बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लें.
- भरपूर आराम करें.
- पानी की कमी न होने दें.
नोट- ये सलाह उन्ही लोगों के लिए दी गई है जो घर में डेंगू का इलाज करवा रहे हैं. अस्पताल में भर्ती मरीजों को डॉक्टरों द्वारा दिए निर्देशों का पालन करना है.
ये भी पढ़ें-Lung Cancer Symptoms: फेफड़ों का कैंसर होने पर शरीर पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, आवाज में बदलाव आना भी है संकेत
संबंधित खबरें
सिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 hr agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
3 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
23 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines