दिल्ली-नोएडा में बढ़ रहे डेंगू के केस, 245 मरीज मिले, जानें शुरुआती संकेत और सावधानियां

Dengue Cases In Delhi-Noida: मानसून के जाते-जाते दिल्ली और नोएडा में डेंगू का आतंक बढ़ गया है. पिछले 22 दिनों में नोएडा में 245 डेंगू के मरीज मिले हैं. वहीं, दिल्ली में भी 215 मरीजों को डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है. डेंगू जानलेवा बुखार है इसलिए इसके शुरुआती लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में जानना जरूरी है.

dengue cases
विज्ञापन

Dengue Cases In Delhi-Noida: नोएडा और दिल्ली में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बीते 22 दिनों में नोएडा से 245 Dengue के मरीजों की पुष्टि हुई है. दिल्ली में भी पिछले 1 महीने से हालात खराब है. यहां अब तक 215 लोगों को डेंगू हुआ है मगर उससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि 500 से अधिक डेंगू के मरीज ऐसे भी है, जो अचानक अस्पताल से गायब हो गए हैं. बरसात में मच्छरों से होने वाली बीमारियां तेजी से फैलती है. इनमें डेंगू-मलेरिया सबसे आम है.

दिल्ली में चिकनगुनिया के मरीज भी पाए जा रहे हैं. ऐसे में समय रहते जरूरी सावधानी बरतने से हम संक्रमण से बच सकते हैं. चलिए जानते हैं डेंगू के शुरुआती संकेतों के बारे में, बचाव के उपायों और बुखार होने पर क्या करना चाहिए.

विज्ञापन

कैसे होते हैं डेंगू के लक्षण?। Dengue Symptoms

डेंगू का बुखार होने पर शरीर में लक्षण 3 से 4 दिन बाद दिखाई देते हैं. इसलिए, कई बार लोगों को बीमारी के बारे में देरी से पता चलता है. इंदौर के मेदांता अस्पताल की मेडिसिन कंसलटेंट ज्योति वाधवानी बताती हैं डेंगू का इंफेक्शन होने पर शुरुआत में 7 संकेत दिखाई देते हैं, जो कॉमन होते हैं.

डेंगू के 7 कॉमन संकेत। 7 Warning Signs Of Dengue

Dengue के सबसे गंभीर लक्षणों में बताए गए लक्षणों के साथ मसूड़ों और नाक से खून आना, सांस लेने में दिक्कत होना और चिड़चिड़ापन होना है.

विज्ञापन

डेंगू बुखार से बचने के उपाय। Prevention Tips For Dengue

डेंगू बुखार से खुद को बचाने के लिए आपको डेंगू के मच्छरों को पनपने से और उन्हें खुद को काटने से बचाना होगा. इसके लिए आपको इन बातों का ख्याल रखना है.

डेंगू मच्छर पनपने से रोके

  • अपने घर के आस-पास पानी न जमा होने दे.
  • गमलों, खाली कंटेनरों और बाल्टियों में पानी इकट्ठा न होने दे.
  • कूड़ेदान का ढक्कन हमेशा लगाकर रखें.
  • यदि कूलर का प्रयोग करते हैं तो हफ्ते में 2 बार उसका पानी बदलें.

मच्छरों के काटने से खुद को बचाएं

  • पूरी बाजू के कपड़े पहनें.
  • मच्छरदानी लगाकर सोएं.
  • शरीर को जितना हो सके ढक कर रखें.
  • मच्छरों से बचाने वाला लोशन, स्प्रे और क्रीम का इस्तेमाल करें.
  • घर में मच्छर मारने वाली दवाओं का छिड़काव करें.
  • घर के दरवाजों और खिड़कियों को कवर करके रखें.

अपनी डाइट का ख्याल रखें। Immunity Boosting Tips

डेंगू का बुखार होने पर मरीजों की इम्यूनिटी पर सबसे पहले प्रभाव पड़ता है. अगर इम्यूनिटी कमजोर है तो आप जल्दी रिकवर नहीं हो पाएंगे. इसलिए, इस मौसम में अपने खान-पान का विशेष रूप से ख्याल रखें.

विज्ञापन
  • पौष्टिक और सीजनल फलों तथा सब्जियों का सेवन करें.
  • खूब पानी पिएं.
  • हल्का और आसानी से पच जाए, ऐसा भोजन खाएं.
  • नारियल पानी, फ्रूट जूस और सूप पिएं.

डेंगू होने पर कैसे रखें ख्याल?

  • खुद से इलाज न करें.
  • बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लें.
  • भरपूर आराम करें.
  • पानी की कमी न होने दें.

नोट- ये सलाह उन्ही लोगों के लिए दी गई है जो घर में डेंगू का इलाज करवा रहे हैं. अस्पताल में भर्ती मरीजों को डॉक्टरों द्वारा दिए निर्देशों का पालन करना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ