Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ता AQI हमारी सेहत के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। प्रदूषित हवा न केवल रेस्पिरेटरी सिस्टम को प्रभावित करती है, बल्कि यह दिल, दिमाग, गुर्दों समेत अन्य जरूरी अंगों पर भी बुरा असर डालती है। फिलहाल, एक्यूआई का लेवल 500 के करीब है, जो अस्थमा, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रदूषण के कण हमारे ब्लड सर्कुलेशन में घुसकर शरीर के अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि हम प्रदूषण से बचने के लिए कुछ जरूरी उपायों को अपनाएं। इस रिपोर्ट के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी ही हेल्दी सेफ्टी टिप्स दे रहे हैं।
इन 7 उपायों से करें खुद को सुरक्षित
1. मास्क पहनें
जब भी बाहर जाएं, खासकर दिल्ली और NCR में रहने वाले लोग, तो बढ़िया क्वालिटी का, जैसे N95 या FFP2 मास्क पहनकर ही निकलें। ये मास्क प्रदूषण के कणों को फिल्टर करने में मदद करते हैं और श्वास नली को भी सुरक्षा प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है?
2. घर से बाहर कम से कम निकलें
अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं, जहां हवा में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा है, तो घर के अंदर रहना बेहतर होगा। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या दिल की बीमारियों से ग्रस्त लोगों को बाहर कम से कम निकलना चाहिए।
3. एयर प्यूरीफायर लगाएं
घर के अंदर प्रदूषण के कण जमा हो सकते हैं। इससे बचने के लिए घर में एयर प्यूरीफायर लगा सकते हैं। यह अंदर की हवा में तैर रहे हानिकारक कणों को बाहर निकालता है और हवा को शुद्ध करता है।
4. प्राणायाम करें
सांस संबंधित व्यायाम जैसे प्राणायाम, डीप ब्रीदिंग और अनुलोम-विलोम करने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। यह प्रदूषण के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।
5. पानी अधिक पिएं
प्रदूषण से बचाव के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना भी जरूरी है। इसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, ताकि शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकल सकें और फेफड़ों को भी राहत मिले।
6. खुली हवा में जाने से बचें
सुबह और शाम के समय प्रदूषण का स्तर अत्यधिक होता है, इसलिए इन समयों में बाहर जाने से बचें। दोपहर के समय भी प्रदूषण अधिक होता है, खासकर वाहनों और फैक्ट्रियों के कारण, इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले AQI चेक जरूर कर लें।
7. संतुलित आहार खाएं
स्वस्थ आहार भी प्रदूषण से बचाने में मदद करता है। विटामिन-सी और ई से भरपूर फूड्स का सेवन करें जैसे फल और हरी सब्जियां। ये शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
इसके अलावा, घर में पौधे लगा सकते हैं, जिससे हवा साफ रहे और घर के अंदर ही व्यायाम करें।
क्या न करें?
- धूम्रपान करने से बचें।
- घर के अंदर या आस-पास चीजों को जलाने से बचें।
- धूल-मिट्टी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
4 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
5 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
9 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
13 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines