Dehydration In Children: गर्मियों के मौसम में अक्सर ही बच्चों को डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो जाती है. शरीर में पानी की कमी होने पर बच्चे को उल्टी और दस्त भी हो सकता है. खासकर जो बच्चे स्कूल जाते हैं वे अगर पानी भरपूर मात्रा में ना पिएं और धूप की चपेट में आएं तो डिहाइड्रेटेड रहने लगते हैं. ऐसे में पानी की कमी (Pani Ki Kami) से बच्चों की सेहत ना बिगड़े इसके लिए बच्चे को ये 5 ड्रिंक्स पीने के लिए दी जा सकती हैं. चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. राधिका सचदेव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में डॉक्टर ने कहा है कि बच्चों को सॉफ्ट ड्रिंक्स पिलाने के बजाय उन्हें ये 5 ड्रिंक्स पीने के लिए दी जा सकती हैं.
यह भी पढ़ें – बच्चे को कब्ज हो जाए तो दे सकते हैं ये होम्योपैथिक दवा, यहां जानिए कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करना चाहिए
बच्चे को हाइड्रेट करने के लिए क्या पिलाएं
डॉ. राधिका ने बताया कि अगर बच्चे को डिहाइड्रेशन हो जाए तो उसे ड्रिंक्स में ये 5 चीजें दी जा सकती हैं –
लस्सी – बच्चे को हाइड्रेट करने के लिए लस्सी पिलाई जा सकती है. लस्सी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है और शरीर को हाइड्रेटेड रखती है. इससे बच्चों का पाचन भी अच्छा रहता है.
छाछ – नेचुरल रिहाइड्रेशन एजेंट की तरह काम करती है छाछ. इसे गर्मियों में बच्चे को पिलाया जा सकता है.
नारियल पानी – डिहाइड्रेशन में बच्चे को नारियल पानी (Coconut Water) पिलाया जा सकता है. इससे शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पौटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम भी मिलता है जिससे शरीर में कम हुए फ्लुइड की कमी पूरी हो जाती है.
नींबू पानी – पानी की कमी पूरी करने के लिए बच्चे को नींबू पानी भी पीने के लिए दिया जा सकता है. इससे शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं और यह लू से बचाने में भी मदद करता है.
आम पन्ना – भारत में आम पन्ना को गर्मियों में खूब बनाया जाता है. इसमें सोडियम और पौटेशियम होता है, यह शरीर को ठंडा रखता है, पाचन बेहतर करता है और पानी की कमी दूर करने में असरदार होता है.
बच्चे में पानी की कमी के क्या लक्षण होते हैं
- पानी की कमी हो जाने पर बच्चे को पेशाब कम आता है.
- मुंह सूखा हुआ महसूस होने लगता है.
- आंखें अंदर की तरफ धंसी हुई लगती हैं.
- बार-बार प्यास लगती है.
- सिर घूमने लगता है या चक्कर आते हैं.
- त्वचा रूखी-सूखी नजर आने लगती है या त्वचा से पपड़ी छूटती हुई नजर आती है.
- पेशाब का रंग गहरा पीला नजर आता है और पेशाब में से बदबू आ सकती है.
यह भी पढ़ें – बच्चे के गले में कुछ अटक जाए तो तुरंत करें यह काम, डॉक्टर ने कहा चोकिंग से बचेगा बच्चा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
12 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
16 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
18 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
20 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines