दिमाग पर सीधा अटैक करते हैं ये 5 जानलेवा वायरस! जानिए कौन सा सबसे खतरनाक

Deadly Virus For Brain: संक्रामक वायरस के चलते दिमाग पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे कई वायरस मौजूद हैं जो आपके दिमाग में सूजन की समस्या पैदा कर रहे हैं। जानते हैं ऐसे ही 5 खतरनाक वायरसों के बारे में जो आपकी जान भी ले सकते हैं।

Deadly Virus For Brain

Deadly Virus For Brain: दिमाग की बीमारियों का संकट दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। मस्तिष्क में सूजन, दर्द या गर्दन में अकड़न होना, ये सभी समस्याएं ब्रेन हेल्थ से जुड़ी हुई हैं। दिमाग से जुड़ी बीमारियां भी अब आम बीमारियों में गिनी जाने लगी है। इन्हें सही समय पर ठीक न किया जाए तो यह आपके जीवन के लिए संकट बन सकती हैं। दिमाग पर असर कई बार अन्य बीमारियों के वायरस से भी होता है जो आपको बुखार, उल्टी या मतली जैसे लक्षण देते हैं, मगर यह इतना घातक होता है कि समझते-समझते देर हो जाती है। चलिए जानते हैं ऐसे 5 वायरस के बारे में जो आपके दिमाग को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। इन वायरस के प्रभाव से मौत या कोमा में जाना तय है।

विज्ञापन

वेस्ट नाइल फीवर

वेस्ट नाइल बुखार में सिरदर्द, तेज बुखार, गर्दन में अकड़न, मांसपेशियों में कमजोरी, मन भटकना, कंपन, दौरे और कोमा शामिल हैं। यह मच्छर द्वारा फैला एक वायरस है। इसमें जीका और डेंगू दोनों शामिल हैं। वेस्ट नाइल फीवर वैसे तो ज्यादा हानिकारक नहीं माना जाता है, मगर दिमाग तक वायरस फैल जाए तो दिमाग और रीढ़ की हड्डी की परत पर सूजन कर सकता है। कई बार मरीज को मेनिनजाइटिस नाम की बीमारी हो जाती है, जो कि एक संक्रामक बीमारी है।

विज्ञापन

रेबीज

रेबीज को जानलेवा बीमारी ही माना जाता है। रेबीज जानवरों के काटने या खरोंचने से होता है। यह एक घातक वायरस है। अगर समय पर इसका इलाज न करवाया जाए, तो रेबीज वायरस नसों के जरिए दिमाग के अंदर भी पहुंच जाता है। मस्तिष्क में जाने से न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स हो सकते हैं। यह बीमारी जैसे-जैसे दिमाग तक फैलती है, वैसे-वैसे इंसान के अंदर गुस्सा बढ़ता है। वायरस के असर से इंसान अक्रामक भी हो जाता है। रेबीज से इंसान कोमा में जा सकता है या उसकी मौत भी हो सकती है।

विज्ञापन

कोविड-19

कोविड-19 का वायरस इंसान के दिमाग पर कुछ समय या ज्यादा लंबे समय दोनों तरह से प्रभावित कर सकता है। कोविड-19 से मस्तिष्क में सूजन होती है। कोविड-19 के असर से इंसान में भूलने की बीमारी भी हो सकती है। कोविड-19 से ठीक हुए कई मरीजों में ब्रेन फॉग की समस्या भी देखी गई है। कोविड के वायरस से इंसान ज्यादा स्ट्रेस, तनाव या फिर इमोशनल रहने लगे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड के असर से ब्रेन स्ट्रोक आने की संभावनाएं भी हैं।

brain health

विज्ञापन

डेंगू

डेंगू से भी दिमाग पर असर पड़ता है। डेंगू के लक्षणों में बुखार, जोड़ों में दर्द, उल्टी-मतली और आंखों के पीछे दर्द होना शामिल है। डेंगू से भी न्यूरो समस्याएं हो सकती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार DENV-2 और DENV-3 के संक्रमण का असर सीधा-सीधा दिमाग पर होता है। डेंगू से एन्सेफ्लाइटिस यानी दिमाग में सूजन हो सकती है। डेंगू गंभीर हो जाए तो पैरालिसिस या ब्रेन स्ट्रोक भी हो सकता है।

EEE – ईस्टर्न इक्विन इंसेफेलाइटिस

EEE ऐसा संक्रमण है जो मच्छरों के काटने से फैलता है। यह वायरस सीधा आपके इम्युन सिस्टम पर हमला करता है। इस वायरस से दिमाग में सूजन हो सकती है। EEE से दिमाग की सोचने-समझने की क्षमता बिल्कुल कमजोर हो जाती है। यह वायरस कई बार पक्षियों के काटने से भी हो जाता है। इस संक्रमण के दिमाग में फैलने पर मृत्यु होना तय माना जाता है। इस बीमारी का प्रभाव इंसानों के साथ-साथ जानवरों में भी होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ