Dead Butt Syndrome: ऑफिस में एक जगह घंटों बैठकर काम करने से पीठ, कमर और गर्दन में अकड़न आ जाती है। इस दर्द से आराम पाने के लिए आप दवा या बाम का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन लगातार बैठकर काम करने से आपके हिप्स सुन्न हो जाएं तो उस स्थिति में आप क्या करेंगे? सबसे पहली बात तो यह है कि क्या आप इस बारे में जानते हैं? जी हां, ज्यादा देर तक एक जगह बैठे रहने से आपके हिप्स सुन्न पड़ जाते हैं, जो कि एक गंभीर समस्या है। चलिए जानते हैं इस बीमारी के बारे में।
डेड बट सिंड्रोम क्या है?
डेड बट सिंड्रोम को ग्लूटियल एम्नेसिया के नाम से भी जाना जाता है। इस समस्या की शुरुआत में लोगों को लक्षण बहुत ही साधारण लगते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह गंभीर रूप लेने लगते हैं। जैसे पीठ के निचले हिस्से में दर्द बना रहना, हिप्स और पैरों में कमजोरी और खिंचाव आ जाना। कुछ समय बाद यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि इसमें चलने और खड़े होने में भी कठिनाई आने लगती है।
ये भी पढ़ें- Heart Attack के 5 संकेत पहले से करते हैं अलर्ट, एक्सपर्ट का खुलासा-वक्त पर संभल जाओ
कैसे होता है डेड बट सिंड्रोम?
इस बीमारी के होने का मुख्य कारण एक ही पोजिशन में एक जगह पर लंबे समय तक बैठना है। जैसे ऑफिस में लगातार 6-7 घंटों तक कुर्सी पर बैठकर काम करते रहना, लंबी दूरी तय करने के लिए लगातार 6-7 घंटे की ड्राइविंग करना बिना ब्रेक लिए। हालांकि, इसके अधिकांश मामले कोविड में मिलते थे, क्योंकि उस वक्त वर्क फ्रॉम होम का कल्चर था, मगर अब ऑफिस जाने वाले लोगों में भी इसके लक्षण दिखने लगे हैं। इस बीमारी में कूल्हे की हड्डी में सूजन आ जाती है। धीरे-धीरे आप महसूस करेंगे कि कूल्हे के सहारे खड़े होने या कोई काम करने में आपको मुश्किल होगी। एक ही जगह बैठे रहने से ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है।
यह कैसी भूलने की बीमारी?
आप सोच रहे होंगे, बिना दिमाग के कोई इस बीमारी को कैसे भूल सकता है? इसका जवाब यह है कि दिमाग नहीं बल्कि हमारे शरीर का अहम अंग कूल्हा, उसे भी भूलने की आदत हो जाती है। इस कंडीशन में रोज बैठने से कूल्हे को हिप्स को भूलने की आदत हो जाती है, जिसे डेड बट सिंड्रोम कहते हैं।
क्या हैं इस बीमारी के लक्षण?
- पीठ और घुटनों में दर्द
- एड़ियों में दर्द महसूस करना
- हिप्स में खिंचाव महसूस करना
- हिप्स के निचले हिस्सों और कमर में झनझनाहट
- कूल्हों के आसपास सुन्न महसूस करना या जलन और दर्द का बने रहना
इस समस्या से बचने के उपाय
- रोजाना एक्सरसाइज करें।
- लगातार बैठने से बचें।
- ऑफिस में बीच-बीच में गैप लेकर बॉडी को स्ट्रेच करें।
- बैठने का सही पोस्चर अपनाएं।
- खेलों में भाग लें, जैसे:- टेनिस या बास्केट बॉल।
ये भी पढ़ें- अलर्ट! दिल्ली में फिर डेंगू की दस्तक, 2 लोगों की मौत; अब भी न संभले तो फैल जाएगी महामारी!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
15 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
18 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
18 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
20 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
21 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines