फोन हमारे जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना 10 मिनट रहना भी मुश्किल हो गया है. आप गौर करेंगे कि अगर किसी व्यक्ति या बच्चे के पास से सिर्फ 10-15 मिनट के लिए फोन छिपा दिया जाए, तो वह परेशान हो जाता है और फोन ढूंढने लगता है. आमतौर पर लोग फोन का इस्तेमाल अपनों से बात करने, फिल्म देखने आदि के लिए करते हैं, लेकिन कई बार फोन का इस्तेमाल इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि आधी रात तक लोग फोन देखते ही रह जाते हैं. यह आदत आम सी लग सकती है, लेकिन मेडिकल साइंस में ये आदत आखों पर बुरा असर डालने वाली मानी जाती है. कई रिसर्च के अनुसार, रात देर तक फोन देखने की आदत ड्राई आई यानी आंखों का पानी सुखाने वाली समस्या का शिकार बना सकती है.
यह भी पढ़ें: आंखों से अचानक दिखने लगा है धुंधला? चश्मे का नंबर नहीं, डायबिटीज का यह पहला साइलेंट सिग्नल
ड्राई आई की समस्या क्या है?
ड्राई आई एक ऐसी समस्या है, जिसमें आंखें पर्याप्त मात्रा में पानी (आंसू) नहीं बना पाती है. बता दें कि हमारी आंखों को ठीक से काम करने के लिए हर वक्त पानी की जरूरत रहती है, लेकिन जब आंखों में ठीक से पानी नहीं बन पाता है, तो व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसे लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
ड्राई आई में कैसे दिखते हैं लक्षण?
NHS के अनुसार, आप ड्राई आई समस्या का शिकार है या नहीं, इसका पता आप कुछ लक्षणों को पहचान कर लगा सकते हैं. ड्राई हाई के लक्षणों में आंख में कुछ दिक्कते दिख सकती हैं, इनमें
- खुजली होना
- दर्द होना
- खुरदरा या किरकिरा महसूस होना
- आंखों का लाल होना
- धुंधला दिखना
- रोशनी देखने पर मुश्किल होना
- सामान्य से ज्यादा पानी आना
अगर आपको किसी तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप वक्त रहते डॉक्टर से संपर्क करें और इलाज कराएं.
सिर्फ फोन देखने से नहीं, ये भी हो सकती हैं वजह
आपको ड्राई आइज़ (आंखों में सूखापन) की समस्या होने की संभावना ज्यादा हो सकती है अगर;
- आपकी उम्र 50 साल से ज्यादा है
- आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं
- आप बिना ब्रेक लिए लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन देखते हैं
- आप एयर-कंडीशंड या गर्म माहौल में समय बिताते हैं
- बाहर हवा चल रही हो, मौसम सूखा हो या धूल-मिट्टी हो
- आप धूम्रपान करते हैं (या धुएं वाली जगह पर समय बिताते हैं) या शराब पीते हैं
- आप कुछ खास दवाएं लेने से भी समस्या पैदा हो सकती है
- आपको कोई बीमारी है, जैसे कि ब्लेफेराइटिस, स्योर्ग्रेंस सिंड्रोम या ल्यूपस
कैसे मिल सकती है ड्राई आई से राहत?
अगर आप कुछ आसान उपायों को अपनाते हैं, तो ड्राई आई की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है. NHS के अनुसार,
- अपनी पलकों को रोज साफ करें
- टीवी देखते या कंप्यूटर स्क्रीन का इस्तेमाल करते समय आंखों को आराम देने के लिए बीच-बीच में ब्रेक लें
- ध्यान रखें कि आपकी कंप्यूटर स्क्रीन आंखों के लेवल से थोड़ी नीचे हो
- हवा को सूखने से बचाने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें
- अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, तो उन्हें निकालकर चश्मा पहनें ताकि आंखों को आराम मिल सके
- इसके अलावा डॉक्टर से जांच कराएं और उनकी सलाह के अनुसार, दवाओं व टिप्स का पालन करें.
यह भी पढ़ें: धूप में खड़ी कार से प्लास्टिक बोतल निकालकर पानी पीते हैं? जानिए कैसे गर्मी के संपर्क में आते ही पानी बन जाता है ‘धीमा जहर’
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
6 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: NHS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines