क्या आप भी रोज खाते हैं कच्चा प्याज? एक्सपर्ट ने बताए फायदे-नुकसान

Onion Facts: प्याज हमारी डेली डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसे खाने से शरीर को लाभ मिलता है लेकिन क्या रोजाना कच्चा प्याज खाना चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

Onion facts

photo credit-meta ai

विज्ञापन

Onion Facts: प्याज हमारे घरों में खाई जाने वाली कॉमन सब्जी है। दुनियाभर में रोजाना भारी मात्रा में प्याज खाया जाता है। प्याज ऐसी सब्जी है, जिसे हम कच्चा और पका हुआ, दोनों तरीकों से खा सकते हैं। कच्चा प्याज सलाद की तरह खाया जाता है, जिससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। प्याज सल्फर और एंटीऑक्सिडेंट्स का सोर्स है। अगर रोजाना इसे खाया जाए, तो हार्ट हेल्थ और डाइजेशन की समस्या दूर होती है। आइए जानते हैं रोजाना कच्चा प्याज खाना हमारी सेहत के लिए कितना लाभकारी है?

एक्सपर्ट एडवाइस

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर वृत्ति श्रीवास्तव बताती हैं कि प्याज मिनरल्स से भरपूर है, जो इंसुलिन की मात्रा को भी शरीर में नियंत्रित रखता है। वे अपने पर्सनल एक्सपीरियंस से बताती हैं कि उन्होंने रोजाना कच्चा प्याज में नींबू का रस और काली मिर्च का पाउडर खाया, जिससे उनका डाइजेशन बढ़िया रहता है। साथ ही, रोजाना कच्चा प्याज खाने से उन्हें सर्दी-जुकाम भी जल्दी नहीं होता है। हालांकि, डॉक्टर वृत्ति कहती हैं कि कुछ लोगों के लिए रोज कच्चा प्याज खाना हानिकारक भी हो सकता है।

विज्ञापन

कच्चा प्याज खाने के फायदे

  1. पाचन- रोजाना कच्चा प्याज खाने से डाइजेशन ठीक रहता है।
  2. गुड बैक्टीरिया- प्याज में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारी आंतों को स्वस्थ रखते हैं।
  3. सर्दी-खांसी- डॉक्टर वृत्ति ने कच्चा प्याज खाने से फ्लू जैसी परेशानियों से राहत दिलाने में फायदेमंद बताया है।
  4. शुगर कंट्रोल- कच्चा प्याज खाने से इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रहता है।
  5. ब्लड सर्कुलेशन- कच्चा प्याज खाने से खून के थक्के नहीं जमते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है।
Onion facts

photo credit-meta ai

कच्चे प्याज के नुकसान

  1. फायदेमंद होने के बावजूद भी कच्चा प्याज कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है।
  2. कुछ लोगों को प्याज पचाना मुश्किल होता है, तो उन्हें ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है।
  3. कच्चा प्याज खाने से सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है।
  4. कच्चा प्याज खाने से खून भी पतला हो जाता है, जो सबके लिए सही नहीं है। यदि कोई खून पतला करने की दवा खाता है, उसे कच्चा प्याज संभलकर खाना चाहिए।

कितना प्याज खाना सही होगा?

डॉक्टर वृत्ति के हिसाब से प्रति दिन एक इंसान को आधे से लेकर 1 कच्चा प्याज खाना चाहिए। इतनी क्वांटिटी सेहत के लिए फायदेमंद है और हर किसी के लिए परफेक्ट है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ