---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Cumin Benefits: रोजाना जीरा खाने के हैं कई फायदे! पाचन तंत्र को भी बनाए मजबूत, जानें सेवन का सही तरीका

Cumin Benefits: जीरा भारतीय रसोई का एक ऐसा मसाला है कि जिसका इस्तेमाल लोग दाल और सब्जी में तड़का लगाने के लिए करते हैं। जीरे में कई प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट और फ्लेवेनॉयिड्स मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपने जीरे का इस्तेमाल खाना बनाने में तो किया ही होगा, मगर आज हम आपको जीरा खाने के कुछ अलग तरीके और उनसे मिलने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं, जो सेहतमंद और स्वादिष्ट दोनों हैं।

---विज्ञापन---

Cumin Benefits: जीरा को हम सब मसाले के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। यह मसाला लगभग हर इंडियन किचन में मौजूद होता है। इसका उपयोग हर प्रकार के शाकाहारी- मांसाहारी और नमकीन व्यंजनों में किया जाता है। जीरा खाने से स्वास्थ्य को भी कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। जीरा एंटीऑक्सीडेंट और फ्री रेडिकल्स जैसे फायदेमंद गुणों से भरपूर होता है। इनका सेवन करने से हम अनेकों रोगों से खुद को बचा सकते हैं।

इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी एंटी बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को भी मजबूत करते हैं। हालांकि, हम सब्जी, दाल या पुलाव में तो जीरे का इस्तेमाल करते ही है लेकिन क्या कभी आपने इन तरीकों से जीरे का सेवन किया है? चलिए हम आपको बताते हैं डाइटिशियन के बताए हुए जीरे के अनोखे फायदे और उन्हें खाने के कुछ अलग तरीके।

---विज्ञापन---

जीरे और उससे जुड़ी फायदों के बारे में हमें डायटीशियन और यूट्यूबर प्रेरणा बता रही हैं। वे आए दिन अपने यूट्यूब चैनल पर ऐसे ही फायदेमंद वीडियोज लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें- जीवनभर फिट रहने के लिए रोजाना पिएं ये 3 सुपर ड्रिंक्स! मिलेंगे ढेरों फायदे

---विज्ञापन---

पाचन- डायटीशियन प्रेरणा बताती हैं कि पाचन के लिए जीरे का पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह एक गिलास जीरे का पानी पीने से थायरॉइड की समस्या भी कम होती है। इसके लिए आपको 1 गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा भिगोकर रातभर के लिए छोड़ना होगा, अगले दिन सुबह खाली पेट इस पानी का पी लें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करें।

वेट लॉस- जीरे से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है। जीरा शरीर से टॉकसिन्स को भी बाहर निकालने में मदद करता है। वेट लॉस के लिए जीरा खाने का सही तरीका है, इसकी चाय पीना। जीरे की चाय बनाने के लिए आपको 1 कप पानी लेना होगा। अब एक पैन में जीरा और पानी को कुछ मिनटों तक बॉयल कर लें। अगर आप डायबिटिक नहीं हैं तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिलाकर भी पी सकते हैं।

---विज्ञापन---
jeera benefits

Photo Credit- Meta AI

कोलेस्ट्रॉल- जीरे में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं और यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी बढ़ाता है। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण रहने से आप हार्ट की बीमारियों से भी खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए आप खाली पेट जीरे का पानी या फिर चाय दोनों का सेवन कर सकते हैं।

खून की कमी दूर करें- शरीर में खून कम हो जाने से आप कई प्रकार की बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। जीरा शरीर में खून बढ़ाने का काम करता है। इसके लिए आप जीरे से बनी इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। सबसे पहले, जीरे को तवे पर भूरा होने तक भून लें, इसके बाद भुने हुए जीरे का एक दरदरा पाउडर तैयार करें। आप चाहें, तो इसे दही या छाछ में मिलाकर खा सकते हैं, या फिर एक गिलास पानी में जीरे का पाउडर, मिश्री का पाउडर और आधे नींबू का रस मिलाकर एक टेस्टी सी ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। यह ड्रिंक बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के लिए फायदेमंद हो सकती है।

---विज्ञापन---

पोस्ट डिलीवरी (Post Delivery)- जिन महिलाओं की डिलीवरी होती है, उन्हें जीरे का पानी या फिर जीरे का हलवा बनाकर भी खिलाया जाता है क्योंकि जीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सिफाइंग एजेंट्स होते हैं, जो डिलीवरी के बाद अंदर से पेट की अंदर से सफाई करते हैं और डिलीवर के दौरान हुए ब्लड लॉस को पूरा कर खून बढ़ाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2024 05:48 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola