अपनी सेहत का ख्याल रखना हर किसी के लिए जरूरी है, क्योंकि कई बार शरीर में ऐसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं; जो दिखते आम है लेकिन होते खतरनाक है. आज दुनिया में बड़ी आबादी ऐसी रह रही है, जो हार्ट से जुड़ी समस्या से जूझ रही है, जोकि एक गंभीर स्थिति है. बुजुर्गों को छोड़िए अब कम उम्र के युवा भी हार्ट की बीमारी के खतरे से बाहर नहीं है, खासतौर से हार्ट अटैक की स्थिति कभी भी किसी को भी अपना शिकार बना लेती है. अक्सर लोग हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों को किसी अन्य आम समस्याओं सो जुड़ने लगते हैं, बस फिर क्या यही गलती उन्हें अस्पताल तक पहुंचा देती है और अगर स्थिति बहुत खराब हो तो व्यक्ति की मौत तक हो जाती है. हम आपको इस स्टोरी में ऐसे ही कुछ आम सी दिखने वाली समस्या के बारे में बताएंगे, जिसमें एक दर्द है कंधे का, आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या वाकई लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? NCBI की रिसर्च में सामने आई सच्चाई
कैसे हर्ट अटैक की स्थिति पैदा होती है? Heart Attack Reason
हार्ट अटैक तब होता है जब दिल तक खून और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली किसी कोरोनरी धमनी में अचानक रुकावट आ जाती है. यह रुकावट अक्सर नसों में जमा चर्बी (प्लाक) के फटने और वहां खून का थक्का बनने से होती है. ऑक्सीजन की कमी के कारण दिल को नुकसान पहुंचाने लगता है और सीने में तेज दर्द या दबाव, सांस लेने में परेशानी, जैसी कई समस्याएं पैदा होने लगती हैं. अगर हार्ट अटैक की स्थिति में मरीज को जल्द इलाज नहीं मिलता है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है. CDC के अनुसार, खून का बहाव फिर से शुरू करने के लिए इलाज में जितनी ज्यादा देर होती है, दिल की मांसपेशियों को उतना ही ज्यादा नुकसान पहुंचता है.
सिर्फ सीने में दर्द नहीं कंधों के दर्द भी हो सकते हैं हार्ट अटैक के लक्षण
अगर आप सोचते हैं कि हार्ट अटैक की लक्षण सिर्फ सीने में दर्द या सांस लेने की दिक्कत तक सीमित है, तो ये आपकी सबसे बड़ी गलती होगी. आम से दिखने वाले लक्षण भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकते हैं. इनमें;
- जबड़े, गर्दन या पीठ में दर्द या बेचैनी.
- एक या दोनों बाहों या कंधों में दर्द या बेचैनी महसूस होना.
- सांस लेने में तकलीफ, अक्सर ऐसा सीने में बेचैनी के साथ होता है, लेकिन सांस लेने में तकलीफ सीने में बेचैनी से पहले भी हो सकती है.
- सीने में दर्द या बहुत बेचैनी. ज्यादातर हार्ट अटैक में सीने के बीच या बाईं ओर बेचैनी होती है.
बेचैनी दबाव, जकड़न, भारीपन या दर्द जैसी महसूस हो सकती है. - कमजोरी, चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना.
ऊपर दिए गए लक्षणों को यूं तो लोग गैस से जोड़ देते हैं या फिर समझने लगते हैं कि गलत पोजीशन में सोने के कारण कंधों या गर्दन में दर्द हो रहा है. लेकिन अगर दर्द के साथ-साथ बाकी लक्षण भी दिखें, तो तुरंत 112 पर कॉल कर मदद मांगे.
कैसे रखें अपने आपको सुरक्षित?
- खराब खानपान, डायबिटीज की बीमारी, मोटापा, बीपी की समस्या आदि कारण हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाते हैं. इसलिए बेहतर रहेगा कि रेगुलर चेकअप कराते रहें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार, दवाओं और डाइट का सेवन करें.
- अब आते हैं आखिर इस समस्या से कैसे अपने आपको सुरक्षित रख सकते हैं? CDC के अनुसार, कुछ आसान टिप्स को अपनाकर हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है. अगर आपको हार्ट से जुड़ी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार, फिजिकल एक्टिविटी की आदत डालें, जिसमें साइकल चलाना, टहलना आदि शामिल है.
- लाइफस्टाइल में बदलाव- अच्छी सेहत और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए साफ और हेल्दी खाने की आदत डालें. डॉक्टर की बताई दवाइयां लेने के साथ-साथ हेल्दी डाइट लेना, शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिव रहना, स्मोकिंग छोड़ना और स्ट्रेस को मैनेज करना, ये सब आपके दिल की सेहत और जिंदगी की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: प्यार में दिल टूट जाने से क्या सच में हो सकती है मौत? Harvard की रिपोर्ट में सामने आई बड़ी बात
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
12 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
12 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
16 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
17 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
21 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: Centers for Disease Control and Prevention
First published on:
Know More: Editorial Guidelines