हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इन बीमारियों को दावत देता है Uric Acid बढ़ना; डॉक्टर से जानिए कंट्रोल करने के उपाय

Uric Acid Controlling Tips: यूरिक एसिड शरीर में ज्यादा हो जाए, तो गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इससे गठिया का रोग भी हो सकता है। आइए आपको बताते हैं इसे कम करने का नेचुरल तरीका।

विज्ञापन

Uric Acid Controlling Tips: यूरिक एसिड एक मेटाबॉलिक प्रॉब्लम है, जो हर किसी के शरीर में होती है। मगर हर किसी के शरीर में यह अलग-अलग तरीके से प्रभाव डालती है। यूरिक एसिड खून में घुलकर किडनी से बाहर निकलता है। मगर जब इसका स्तर बढ़ जाता है, तो यह शरीर में जमा होने लगता है, जिससे गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। यूरिक एसिड बढ़ने का कारण हमारा लाइफस्टाइल है। सही खान-पान न होने से शरीर में इसका स्तर बढ़ने लगता है। दरअसल, यह हमारे शरीर में मौजूद वेस्ट प्रोडक्ट होता है, जिसे बाहर निकालना जरूरी होता है। आइए आपको बताते हैं इस पर डॉक्टर की क्या सलाह है और कैसे इस परेशानी को कम किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- नाखूनों में ये संकेत विटामिन बी-12 की कमी के लक्ष्ण

Uric Acid बढ़ने के संकेत

यूरिक एसिड बढ़ने के संकेतों और उपायों के बारे में हमें डॉक्टर रोबिन शर्मा बता रहे हैं, जो एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। उन्होंने यूरिक एसिड कम करने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताया है, जो सरल और सभी के लिए असरदार हैं। इसके संकेत कुछ इस प्रकार हैं :-

विज्ञापन
  1. पेशाब में तेज गंध आना।
  2. पेशाब में जलन होना।
  3. पेशाब में झाग दिखना और पेशाब करते समय दर्द महसूस करना।
  4. अगर किसी को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन हो रहा है, तो यह भी यूरिक एसिड बढ़ने का संकेत है।
  5. अगर किडनी में स्टोन बनने की समस्या हो रही है।
  6. सुबह के समय जोड़ों में दर्द होना।
  7. पैरों के तलवे लाल होना।

यूरिक एसिड बढ़ने से होने वाली बीमारियां

1. गाउट- गाउट गठिया का एक स्वरूप है, जो शरीर में यूरिक एसिड के जमा होने से होता है। जोड़ों में यह दर्द होना ज्यादा गंभीर होता है। गाउट में यूरिक एसिड क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा हो जाता है, जिससे सूजन और दर्द बढ़ जाता है।

2. किडनी प्रॉब्लम्स- जब शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है, तो ये किडनी में क्रिस्टल बना देता है। इन क्रिस्टल्स के चलते किडनी में पथरी हो सकती है, जो दर्द और किडनी की अन्य बीमारियों का कारण बनती है।

विज्ञापन

3. जॉइंट डिफॉर्मेशन- डॉक्टर के अनुसार, यूरिक एसिड बढ़ने से जॉइंट डिफॉर्मेशन यानी की जोड़ों की समस्याएं जैसे कि सूजन, स्किन में बदलाव और जोड़ों में मूवमेंट के दौरान परेशानी महसूस करना भी जॉइंट डिफॉर्मेशन की वजह से हो सकता है।

यूरिक एसिड कम करने का उपाय

विज्ञापन

डॉक्टर रोबिन शर्मा बताते हैं कि आपको मेथी दाने के स्प्राउट्स खाने चाहिए। मेथी दाना यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। मेथी के दानों को अंकुरित करके खाने से इस समस्या में ज्यादा लाभ मिलता है।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola