5 मिनट में पेट साफ कैसे करें? पेट की गंदगी निकाल देंगी ये 5 चीजें, सुबह उठते ही पी लें गटागट

Kabj Ke Gharelu Upay: अगर आप भी कब्ज से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए सुबह उठकर क्या पीने पर पेट साफ होने में मदद मिलेगी. ये चीजें कब्ज को दूर करने में असरदार होती हैं.

Constipation Home Remedies Kabj

How to Clean Intestine: कब्ज को तुरंत दूर करने के क्या उपाय हैं?

Constipation Home Remedies: कब्ज पाचन संबंधी समस्या है जो खानपान या लाइफस्टाइल सही ना होने पर लोगों को हो जाती है. खासकर लोगों की डाइट में घर पर बने खाने से ज्यादा जगह बाहर की चीजों ने ले ली है. ऐसे में कम फाइबर और हाई प्रोसेस्ड फूड्स खाने से कब्ज (Kabj) हो जाती है. कब्ज में मल जल्दी बाहर नहीं निकलता है. व्यक्ति घंटों तक टॉयलेट में बैठा रह जाता है और जोर लगाता रहता है लेकिन पेट ठीक तरह से साफ नहीं हो पाता. कब्ज आम दिक्कत लगती है लेकिन यह रेक्टम की नसों में खिंचाव पैदा करता है जिससे बवासीर (Bawasir), गुदा का कैंसर या फिर आंतों के कैंसर की संभावना बढ़ सकती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह समय रहते कब्ज दूर करने की कोशिश की जा सकती है. यहां आपके लिए ऐसी ही कुछ ड्रिंक्स का जिक्र किया जा रहा है जो कब्ज से तेजी से छुटकारा दिलाने में मदद करती हैं.

विज्ञापन

कब्ज से तुरंत कैसे पाएं राहत

गर्म पानी

विज्ञापन

सुबह उठते ही गर्म पानी पी लिया जाए तो कब्ज से राहत मिल सकती है. हल्का गर्म पानी आंतों को फैलाने में मदद करता है और मल को पतला करके कब्ज से छुटकारा दिलाने में असरदार होता है.

विज्ञापन

आंवला का रस

एक गिलास हल्के गर्म पानी में 2 चम्मच आंवला रस (Amla Juice) डालकर रोज सुबह खाली पेट पीने पर फायदा मिलता है. इससे पेट ठीक तरह से साफ होता है और कब्ज दूर हो सकती है..

विज्ञापन

एलोवेरा जूस

ताजा एलोवेरा जूस बनाकर पीने पर कब्ज दूर हो सकती है. इसके अलावा पैकेट वाले एलोवेरा जूस को लाकर गर्म पानी में 2 चम्मच मिलाकर पीने से पेट साफ होने में मदद मिल सकती है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट को सूदिंग इफेक्ट्स भी देते हैं.

विज्ञापन

दूध और घी

एक कप गर्म दूध में घी डालकर पीने पर कब्ज से छुटकारा मिल सकता है. गर्म दूध और घी (Milk Ghee) नेचुरल ल्यूब्रिकेंट की तरह काम करते हैं. इससे मल सॉफ्ट बनता है और उसे बाहर निकालने में आसानी होती है. दूध और घी के फायदे मेटाबॉलिज्म को भी मिलते हैं.

विज्ञापन

अलसी के बीज और गर्म पानी

सुबह उठकर खाली पेट अलसी के बीज खाए जा सकते हैं. अलसी के बीज चबाकर खाने के बाद इसके ऊपर से हल्का गर्म पानी पिया जा सकता है. अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं और इसीलिए कब्ज में फायदेमंद साबित होते हैं. आप चाहे तो अलसी के बीजों को दही में डालकर भी खा सकते हैं.

विज्ञापन

ध्यान रखें ये बातें

  • कब्ज की दिक्कत है तो बाहर का खाने से परहेज करें.
  • मल बाहर नहीं आ रहा है तो घंटों तक जोर ना लगाते रहें बल्कि जब मलत्याग की इच्छा हो तभी करें.
  • रोजाना कोई एक फाइबर से भरपूर फल जरूर खाएं. आप सेब, केला, अमरूद या पपीता खा सकते हैं.
  • दिनभर में 3 से 4 बार गर्म पानी जरूर पिएं.
  • रात को सोते समय गर्म दूध में घी डालकर पिएं. इससे अगली सुबह पेट आसानी से साफ होता है.

यह भी पढ़ें – अगर 3 हफ्ते से ज्यादा दिखें ये 2 लक्षण तो तुरंत कराएं जांच, कैंसर स्पेशलिस्ट ने बताया गले के कैंसर का हो सकता है साइन

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ