---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Constipation Causes: कब्ज कब होती है खतरनाक? मिलने लगते हैं ऐसे संकेत, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Constipation Causes: कब्ज पेट और पाचन की गंभीर बीमारी है, जो गट हेल्थ खराब होने से होती है। मगर कुछ लोगों में कब्ज का टाइप-2 भी पाया जाता है। आइए जानते हैं इस प्रकार के कॉन्स्टिपेशन के बारे में क्या है एक्सपर्ट की अडवाइस।

---विज्ञापन---

Constipation Causes: कब्ज यानी पेट का साफ न होना, यह पाचन और पेट की एक गंभीर समस्या है। इसमें लोगों का पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है। ऐसे लोग बार-बार फ्रेश होते रहते हैं, इनके पेट में हमेशा दर्द और मरोड़े उठती रहती है, जिससे वे हमेशा अनकंफर्टेबल महसूस करते हैं। कब्ज लम्बे समय तक चलने वाली बीमारी भी है, जिसमें पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। कुछ लोगों को इस बीमारी में मल त्याग करने में भी कठिनाई आती है। वैसे तो कब्ज एक आम समस्या है लेकिन इसका भी टाइप-2 होता है, जो अधिक गंभीर होता है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इंस्टाग्राम पर पेनफ्लेम क्लीनिक एक पेज है, जहां पर सेहत से जुड़ी वीडियोज शेयर की जाती हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो में कब्ज की गंभीरता और कब्ज के टाइप-2 के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि टाइप-2 कब्ज ऐसी कब्ज है, जो सिर्फ 10% लोगों को ही इफेक्ट करती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Painflame Clinic (@painflameclinic)

---विज्ञापन---

टाइप-2 कब्ज क्या है?

इस पर एक्सपर्ट बताते हैं कि टाइप-2 एक ऐसा कब्ज का प्रकार है, जो सिर्फ 10% लोगों को होती है। इस वाले कब्ज के प्रकार में लोगों को सुबह के समय फ्रेश होने में बहुत अधिक समस्या होती है। इन लोगों की नाभी लेफ्ट की ओर ज्यादा खिंची हुई रहती है। इस प्रकार के मरीजों का पेट हमेशा ऐंठा हुआ और सूजन के साथ सख्त महसूस होता है। ट्रूमेड्स के पेज पर पब्लिश एक आर्टिकल में बताया गया है कि इस तरह की कब्ज का कारण ज्यादा दवाओं का सेवन करना है। अगर किसी को रीढ़ की हड्डी में चोट लगती है, तो उन्हें भी इस प्रकार की कब्ज हो सकती है। गर्भावस्था में भी ऐसी कब्ज हो सकती है।

टाइप-2 कब्ज के संकेत

  • पेट में दर्द और ऐंठन।
  • फूला हुआ और सख्त पेट।
  • सुबह के समय फ्रेश होने में समस्या।
  • बेचैनी होना।
  • पेट में जलन महसूस करना।

कैसे करें इससे बचाव?

  1. फाइबर का सेवन करें, साबुत अनाज, फल और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।
  2. शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  3. नियमित रूप से व्यायाम करें, ताकि शारीरिक गतिविधियों से पाचन तंत्र सक्रिय बना रहे।
  4. आंवला, नींबू जैसी चीजों का सेवन करें।
  5. अपनी डाइट में मैग्नीशियम फूड्स का सेवन बढ़ाएं।
  6. प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम से कम करें।
  7. किशमिश का पानी पीने से भी कब्ज दूर होती है।

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 02, 2025 02:10 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola