---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

ब्रेकफास्ट में भूलकर भी न करें ये गलतियां! उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

Common Breakfast Mistakes: सुबह के नाश्ते में हेल्दी फैट्स, फाइबर, प्रोटीन और कार्ब्स सभी का सही बैलेंस होना बहुत जरूरी है। अगर दिन की शुरुआत में खाया जाने वाला खाना पौष्टिक नहीं होगा, तो सेहत को ज्यादा नुकसान हो सकता है। हम आपको इस रिपोर्ट में ब्रेकफास्ट से जुड़ी कुछ कॉमन गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको तुरंत बदल लेनी चाहिए।

---विज्ञापन---

Common Breakfast Mistakes: दिन की शुरुआत सेहतमंद और पौष्टिक भोजन से की जानी चाहिए। कहते हैं सुबह का नाश्ता दिन की सबसे जरूरी मील्स में से एक होता है। अगर हम इस मील के साथ लापरवाही बरतते हैं तो गंभीर नुकसान हो सकते हैं। सुबह पौष्टिक नाश्ता ना खाने से मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है, जिससे वेट गेन भी हो सकता है। अक्सर नाश्ते में लोग पराठे या चीनी से बनी चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन ये सब खाना हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इन चीजों से ना ही हमें कोई लाभ होता है और ना ही इन्हें खाने के बाद भूख भी जल्दी लगने लगती है।

ब्रेकफास्ट से जुड़ी गलतियां

1. स्वीट और शुगर आइटम्स

---विज्ञापन---

अगर आप अपने नाश्ते में सिर्फ मीठी चीजें खाते-पीते हैं, तो तुरंत इस आदत को बदल दें। ऐसा नाश्ता खाने से शरीर में शुगर स्पाइक हो सकती है। क्योंकि, ब्रेकफास्ट हम सुबह करते हैं, इस समय अक्सर लोग खाली पेट होते हैं। खाली पेट मीठी चीजें खाने से शुगर का स्तर आसानी से बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान! 

---विज्ञापन---

2. बाजार वाला प्रोटीन खाने से बचें

अगर आप सिर्फ बाहर के प्रोटीन पर निर्भर रहते हैं, तो यह सही नहीं है। कुछ लोग अंडे खाते हैं, लेकिन रोजाना इसे खाकर प्रोटीन की पूर्ति करना एक गलत आदत है। आप घर पर मूंग की दाल या काले चने से बने स्प्राउट्स खा सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट और टोफू को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

3. खाली पेट कॉफी पीने से बचें

लोग सुबह कॉफी या चाय पीना पसंद करते हैं। भले ही कॉफी पीने के कई फायदे हैं, लेकिन खाली पेट कॉफी का इनटेक गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। खाली पेट कॉफी पीने के बाद नाश्ते करने पर उससे मिलने वाले पोषण पूरी तरह शरीर को नहीं मिल पाते हैं। इसके अलावा, खाली पेट कॉफी पीने से पेट से संबंधित समस्याएं भी बढ़ जाती हैं।

---विज्ञापन---

4. सिर्फ ओट्स खाना

ओट्स को फायदेमंद और ईजिली बन जाने के लिए जाना जाता है। यह इंस्टेंट फूड है, लेकिन जितना बताया जाता है, यह उतना पौष्टिक नहीं है। लोग लगातार ओट्स को अपने नाश्ते में शामिल किए जा रहे हैं और रोजाना खा भी रहे हैं। हालांकि, यह पौष्टिक होते हैं, लेकिन इसके कॉम्बिनेशन, जिसमें मेपल सिरप और तरह-तरह के अन्य फ्लेवर्स को एड करने से ये उतना ही नुकसानदायक बन जाता है।

---विज्ञापन---

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

5. नाश्ते में सिर्फ लिक्विड लेना

---विज्ञापन---

यह भी एक कॉमन गलती है। कुछ लोग अपने नाश्ते में सिर्फ लिक्विड फूड्स, जैसे- जूस, स्मूदी या शेक का सेवन करते हैं, उन्हें यह समझने की जरूरत हैं, कि इनमें भी शुगर होती है। अगर रोज हम ऐसी ड्रिंक्स पिएंगे, तो शुगर का स्तर बढ़ेगा, जो डायबिटीज और वजन बढ़ाने में सहायक होता है।

ब्रेकफास्ट के हेल्दी ऑप्शन्स

  • आप नाश्ते में पोहा और जूस पी सकते हैं।
  • ओट्स खाना है, तो उसे ज्यादा चीनी या सिरप के साथ न पकाएं।
  • फलों के साथ प्रोटीन भी खाना चाहिए।
  • मल्टीग्रेन आटे में बना पनीर का पराठा खा सकते हैं।
  • सीड्स और नट्स को दही में मिलाकर खाएं।

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Oct 21, 2024 02:53 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola