हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बवासीर समझकर न करें इग्नोर, ये Colon Cancer का संकेत भी हो सकता है, जानिए कैसे नजर आते हैं लक्षण

Colon Cancer Warning Signs: अक्सर ही लोग आंत के कैंसर को मामूली दिक्कत या बवासीर समझ लेते हैं. कोलन कैंसर के शुरुआती लक्षणों को अगर इग्नोर कर दिया जाए तो बीमारी जानलेवा होने लगती है.

विज्ञापन
Colon Cancer Ke Lakshan: आंतों के कैंसर के क्या लक्षण हैं, जानिए यहां.

Colon Cancer Symptoms: मलत्याग के दौरान खून आना, दर्द होना या अनकंफर्टेबल फील होना आंतों की दिक्कतों का संकेत होता है. बहुत से लोग इसे आम दिक्कत समझ लेते हैं या फिर बवासीर (Bawasir) समझकर खुद ही घरेलू नुस्खे आजमाते रहते हैं और सही टेस्ट नहीं करवाते जिससे सही बीमारी का पता नहीं चलता. आंतों की दिक्कतें कोलन कैंसर यानी आंतों के कैंसर का लक्षण भी हो सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए कोलन कैंसर के क्या लक्षण होते हैं और इन लक्षणों को समय रहते किस तरह पहचाना जा सकता है.

यह भी पढ़ें – फैटी लीवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? डॉक्टर ने बताया क्या करने पर रिवर्स होगा Fatty Liver

आंतों के कैंसर के क्या लक्षण हैं

  • आंतों में कैंसर होने पर मल में खून आने लगता है
  • मलत्याग करने में दिक्कत होती है
  • ऐसा महसूस होने लगता है जैसे पेट पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है
  • पेट में लगातार दर्द बना रहता है और ऐंठन या गैस महसूस होती है
  • लगातार कमजोरी महसूस होती है
  • शरीर में थकान रहती है
  • आयरन की कमी हो जाती है और अनीमिया हो जाता है

बवासीर और कोलन कैंसर में क्या अंतर होता है

विज्ञापन

बवासीर में क्या होता है – बवासीर होने पर मल में ताजा लाल खून दिखाई देता है. बवासीर में गुदा के पास खुजली होने लगती है, सूजन हो सकती है और दर्द महसूस होता है. इसमें वजन कम होना या जरूरत से ज्यादा कमजोरी होने जैसे लक्षण नजर आते हैं.

आंतों के कैंसर में क्या होता है – आंतों का कैंसर होने पर खून नजर आने के साथ ही मलत्याग की आदतों में बदलाव नजर आने लगता है. इसमें पेट में दर्द होता है, वजन घटता है, थकान होती है और अनीमिया जैसै लक्षण दिख सकते हैं.

विज्ञापन

किन लोगों को हो सकता है आंतों का कैंसर

आंतों का कैंसर 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्ति को हो सकता है. परिवार में किसी को आंतों का कैंसर रहा हो, मोटापा, धूम्रपान, प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन, शारीरिक रूप से एक्टिव ना होना और किसी बाउल डिजीज के कारण आंतों के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए

अगर आपको मल में खून नजर आता है और बिना वजह वजन कम होने लगा है तो डॉक्टर से मिलने में देरी ना करें. मलद्वार में हो रही किसी दिक्कत या मलत्याग में होने वाली दिक्कत को नजरअंदाज ना करें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – महिलाओं में कैसे दिखते हैं AIDS के लक्षण, त्वचा से लेकर जीभ पर दिख सकते हैं ये निशान

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola