Badi Aant Ke Cancer Ke Lakshan: कब्ज रहना एक आम समस्या है, जिसका इलाज वक्त पर कर लेना चाहिए. लेकिन अगर कब्ज पुराना हो गया है, लाख कोशिशों के बाद भी खत्म नहीं हो रहा तो आपको थोड़ा सोचने की जरूरत है. मनीष आचार्य जी के अनुसार लगातार कब्ज रहने की वजह से बड़ी आंतों का कैंसर हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि कब्ज रहने की वजह से हमें मल त्यागने में दर्द होता है, जिससे आंतों पर जोर पड़ता है. आगे जाकर यह कैंसर बन सकता है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि कब्ज होने पर आंतों में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं और किन संकेतों को गंभीरता से लेना हमारे लिए जरूरी है.
कब्ज रहने पर आंतों में क्या होता है?
इसे भी पढ़ें- दुनियाभर में बढ़ रहा है कैंसर का खतरा, NIH ने बताया कौन से Cancer ज्यादा एक्टिव? इन 7 टिप्स से बीमारी से होगा बचाव
- जब बड़ी आंत से मल सही तरह से नहीं निकलता और जोर लगाने पर निकलता है, जिससे परेशानी बढ़ने लगती है.
- कैंसर आंत के शुरुआती हिस्से में होता है. इससे मल त्यागने में परेशानी होती है तो बेहतर है वक्त पर इस बात पर ध्यान दे लिया जाए.
- कैंसर के शुरुआती दौर में मल की बनावट अलग-अलग हो सकती है जैसे पतला मल होना या बहुत देर तक मल ना आना.
- कभी-कभी कब्ज के साथ अन्य लक्षण भी जुड़ सकते हैं जैसे अचानक मल की आदतों में बदलाव, मल में खून आना, अचानक वजन कम होना, पेट का असहज महसूस होना आदि.
आंतों में कैंसर होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
- जब कैंसर होता है तो बड़ी आंत सही तरह से काम नहीं करती है जैसे- बार-बार दस्त लगना या कब्ज रहना.
- पेट में दर्द रहना या गैस बनना भी कैंसर का शुरुआती लक्षण है.
- अगर आपके पेट में गांठ महसूस हो रही है तो ध्यान देने की जरूरत है. कई बार मल त्यागते वक्त खून आने की समस्या भी पैदा हो जाती है.
क्या कहते हैं मनीष आचार्य जी?
- मनीष आचार्य जी ने अपनी वीडियो में बताया है कि अगर आपकी मल त्यागने की आदत बदल रही है तो इसपर ध्यान देने की जरूरत है.
- मल में खून आना, मल निकलने में कठिनाई महसूस होना, हमेशा पेट भारी-भारी महसूस होना भी कैंसर होने का एक लक्षण हो सकता है.
- ऐसे में जरूरी है अपने आहार में फाइबर को शामिल किया जाए. साथ ही, अपनी आदतों पर भी खास ध्यान दिया जाए.
संबंधित खबरें
रोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
2 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
2 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
6 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
21 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines