दुनियाभर में बढ़ रहा है कैंसर का खतरा, NIH ने बताया कौन से Cancer ज्यादा एक्टिव? इन 7 टिप्स से बीमारी से होगा बचाव

Cancer Symptoms: कैंसर एक खतरनाक बीमारी है जिससे बचाव करना जरूरी है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने साल 2025 में प्रकाशित किए अपने नए अध्ययन में बताया है कि कैंसर अब पहले से काफी कॉमन हो गया है. इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि बीमारी से बचने के तरीके लोग समझ सकें.

cancer symptom

Cancer Symptoms: दुनियाभर में कैंसर की बीमारी का आतंक फैल रहा है. हाल ही में NIH की एक स्टडी में बताया गया है कि अमेरिकन कैंसर सोसायटी ने यह अनुमान लगाया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में लगभग 2,041,910 कैंसर के नए मामले दर्ज किए गए हैं. कैंसर से होने वाली मौतों को लेकर भी अनुमान लगाया गया है कि आगे चलकर 618,120 लोगों की जान इससे जा सकती है. इस स्टडी को करने वाले डॉक्टरों ने लोगों को कैंसर से बचाव के लिए कुछ उपाय बताए हैं, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

विज्ञापन

कौन-कौन से कैंसर के बढ़े मामले?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में कैंसर से हुई मौतों में ये कैंसर के प्रकार आम थे: ब्रेस्ट कैंसर, गर्भाशय कैंसर, लंग कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर और स्किन कैंसर. ये दोनों पुरुष और महिला और हर उम्र के लोगों को होने वाले कैंसर हैं.

विज्ञापन

कैंसर के संकेत। Cancer Symptoms

Cancer के कुछ लक्षण आम हैं जो हर प्रकार के कैंसर में दिखते हैं, जैसे-

विज्ञापन
  • थकान होना.
  • शरीर के किसी हिस्से में गांठ होना.
  • वजन कम होना.
  • शरीर में खून की मात्रा कम होना.
  • स्किन का रंग बदलना.

कैंसर से बचाव के 7 कारगर उपाय। Cancer Prevention Tips

1.विटामिन-डी- स्टडी में बताया गया है कि कैंसर सेल को शरीर में पनपने से बचाने के लिए शरीर में पर्याप्त विटामिन-डी होना चाहिए. विटामिन डी की मदद से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसलिए, विटामिन-डी की कमी की संभावना को कम करना जरूरी है. विटामिन-डी का प्राकृतिक सोर्स धूप है.

2.उपवास- कैंसर से बचाव के लिए हमें शरीर को रिसाइकिल करना होता है. इसके लिए आपको हफ्ते में कम से कम 2 बार लंबे समय का उपवास करना चाहिए. आप ऑटोफैगी उपवास कर सकते हैं. कैंसर से बचाव के लिए यह तरीका सबसे बेहतरीन माना जाता है.

विज्ञापन

3.कीटो डाइट- कैंसर से बचने के लिए हमें अपनी डाइट में सही आहार रखना जरूरी होता है. डॉक्टरों के मुताबिक, कम कार्बोहाइड्रेट वाला खाना और कम चीनी वाला खाना खाने से कैंसर सेल के शरीर में पनपने से बचा जा सकता है. Keto Diet इसके लिए सबसे बेस्ट डाइट है क्योंकि इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी भी रिस्टोर होती है.

4.कोल्ड थेरेपी- यह ऐसी थेरेपी होती है जिसमें इंसान को ठंडे पानी से नहाना चाहिए या फिर ठंडे पानी में शरीर को कुछ देर आराम देना होता है. इससे बॉडी से स्ट्रेस रिलीज होता है और माइटोकॉन्ड्रिया मजबूत होता है.

विज्ञापन

5.जला मांस खाने से परहेज- रेड मीट खाने से कैंसर की संभावना बढ़ती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि जला हुआ मांस खाने से शरीर में कार्सिनोजेन्स बढ़ते हैं, जो एक और कैंसर का कारण होते हैं.

6.ये चीजें जरूर खाएं- स्टडी के अनुसार, अपनी डाइट में प्याज, लहसुन, अदरक और हल्दी, इन सभी चीजों को जरूर शामिल करें और नियमित रूप से खाने से कैंसर की संभावना को कम किया जा सकता है.

विज्ञापन

7.आयरन की मात्रा सीमित- आयरन शरीर के लिए जरूरी होता है लेकिन इसकी बहुत ज्यादा खपत कैंसर जैसी बीमारी को बढ़ावा देती है. आयरन से कैंसर पनपता है. इसलिए, आपको कोशिश करनी चाहिए कि लोहे की कढ़ाई में खाना कम पकाएं और आयरन के सोर्स को सीमित रूप से खाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ