बड़ी आंत वाला कैंसर एक गंभीर प्रकार का कैंसर है, जो धीरे-धीरे शरीर में विकसित होता है, लेकिन समय पर पहचान और इलाज होने पर इसका इलाज संभव है। यह कैंसर आमतौर पर बड़ी आंत की अंदरूनी सतह पर छोटे-छोटे पोलिप्स में पनपना शुरू करता है, जो समय के साथ कैंसर में बदल सकते हैं। यह बीमारी पुरुषों और महिलाओं दोनों को हो सकती है। 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में इस कैंसर का खतरा अधिक होता है। आइए जानते हैं बड़ी आंत के कैंसर से जुड़ी अहम बातें और इसके 5 प्रमुख लक्षणों के बारे में।
बड़ी आंत का कैंसर कितना खतरनाक है?
गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल के कैंसर विज्ञान सैंटर की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कटारिया के अनुसार, बड़ी आंत का कैंसर यदि शुरुआती चरणों में ही समझ लिया जाए, तो इसका इलाज काफी हद तक सफल हो सकता है। लेकिन अगर यह शरीर के अन्य अंगों तक फैल जाए, तो इसका इलाज मुश्किल हो जाता है। देरी से इलाज शुरू होना मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए इसे खतरनाक माना जाता है।
भारत में इसके मामलें भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। इस कैंसर को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोलेरेक्टल कैंसर की गंभीरता इस बात पर निर्भर करती है कि इसे कितनी जल्दी पहचान लिया गया है और इसका इलाज शुरू किया गया है। अगर इसका इलाज देर से शुरू होता है तो ये धीरे-धीरे शरीर के अन्य अंगों जैसे लिवर, फेफड़ों और लिम्फ नोड्स तक फैल सकता है।
ये भी पढ़ें- पेशाब पीने से बीमारी दूर होने का परेश रावल का दावा कितना सही?
बड़ी आंत के कैंसर के 5 शुरुआती संकेत
1. बार-बार दस्त
यदि आपको अपनी पाचन प्रक्रिया में अचानक कोई बदलाव दिखाई देने लगे है जैसे कि लगातार दस्त, कब्ज या मल त्याग में कठिनाई महसूस करना और यह समस्या कुछ हफ्तों तक बनी रहना, तो यह एक चेतावनी संकेत है। अगर मल का रंग गहरा या काला दिखे तो यह भी आम नहीं है।
2. मल में खून आना
अगर मल में ताजा या सूखा खून दिखे तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। यह बड़ी आंत में किसी गंभीर समस्या की इशारा हो सकता है, जिसमें कैंसर भी एक हो सकता है। हालांकि, कई बार लोग इसे बवासीर समझकर अनदेखा कर देते हैं, जिससे इलाज में देरी हो जाती है। इसलिए, इस संकेत को नजरअंदाज करना सही नहीं है।
3. लगातार पेट दर्द या गैस होना
अगर आपको बार-बार पेट में दर्द, ऐंठन, भारीपन, सूजन या गैस की शिकायत रहती है और लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, तो यह चिंताजनक हो सकता है। बड़ी आंत में सूजन होने पर ऐसे लक्षण सामने आते हैं।
4. कमजोरी और थकान
बड़ी आंत के कैंसर से शरीर में धीरे-धीरे खून की कमी होने लगती है, तो मरीज को कमजोरी और थकावट महसूस होने लगती है। यदि बिना किसी भारी काम के बार-बार थकान होती है, तो यह बड़ी आंत के कैंसर का संकेत हो सकता है।
5. वजन घटना
बिना एक्सरसाइज किए आपका वजन तेजी से कम होने लगा है और आप रेगुलर रूप से खा-पी रहे हों, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है, जिसमें बड़ी आंत का कैंसर भी शामिल है। कैंसर सेल्स शरीर की ऊर्जा को तेजी से खत्म करने लगता है, जिससे वजन कम होता है।
बचाव और जांच
मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, कैंसर केयर के निदेशक डॉ. कुमारदीप दत्ता चौधरी कहते हैं कि बड़ी आंत के कैंसर से बचाव के लिए नियमित रूप से जांच करवाना जरूरी होता है, खासकर अगर आपकी उम्र 50 से अधिक है या आपके परिवार में किसी को यह बीमारी हो चुकी है। इसके अलावा स्वस्थ हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जैसे कि फाइबर युक्त भोजन का सेवन, नियमित व्यायाम, धूम्रपान और शराब से दूरी के साथ-साथ समय-समय पर मेडिकल चेकअप से इस बीमारी से बचाव मुमकिन है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में छींक किन बीमारियों के संकेत, डॉक्टर के इस घरेलू नुस्खे से मिलेगी राहत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
32 mins agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
4 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
4 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
7 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
8 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
22 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines