हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Coffee Side Effects: कॉफी इस बीमारी के लोगों के लिए कैसे घातक? जानें एक्सपर्ट से

Coffee Side Effects: कॉफी सुबह पी जाने वाली सबसे कॉमन ड्रिंक में से एक है। इसे दुनियाभर के लोग पीते हैं, मगर कुछ लोगों के लिए यह ड्रिंक हानिकारक हो जाती है। जानिए इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Coffee Side Effects: कॉफी ऐसी ड्रिंक है, जिसके पूरी दुनिया में कई फैंस हैं। इसे लोग सुबह और शाम या कुछ लोग दिन में किसी भी समय पी लेते हैं। हालांकि, कॉफी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है। कॉफी सेहत के लिए हानिकारक और लाभकारी दोनों ही होती है। इसे पीने का तरीका और प्रतिदिन इसकी कितनी खुराक आप ले रहे हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है। कॉफी पीने से सेहत एनर्जी मिलती है। कॉफी पीने से माइंड फ्रेश भी होता है और रिलैक्स भी रहते हैं। हार्ट के मरीजों के लिए कॉफी फायदेमंद है या नहीं, इस बारे में काफी बहस भी होती है। आइए जानते हैं हार्ट के मरीजों के लिए कॉफी कैसे पीनी चाहिए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉ. एडो पाज, जो सीनियर हार्ट स्पेशलिस्ट हैं, हेल्थ एंड मी डॉटकॉम से बातचीत में बताते हैं कि हार्ट के मरीजों को कॉफी पीना उतना फायदेमंद नहीं होता जितना कि बाकी लोगों को। क्योंकि कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और आर्टरीज पर प्रेशर पड़ता है, ये सभी संकेत हार्ट अटैक का बुलावा होते हैं। नियमित रूप से एक दिन में एक से ज्यादा कप कॉफी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जो कि हार्ट अटैक का एक और कारण होता है। साथ ही, वे यह भी कहते हैं कि मीठी कॉफी दिल के रोगियों के लिए और भी ज्यादा हानिकारक है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

मीठी कॉफी है खतरनाक

डॉक्टर कहते हैं कि दिल के रोगियों को मीठी कॉफी से परहेज करना चाहिए। चीनी युक्त कॉफी इन लोगों की सेहत को और ज्यादा बिगाड़ती है। दरअसल, शुगर, कैरेमल, कोको पाउडर या चॉकलेट मिलाई गई कॉफी पीने से कैलोरी और अनहेल्दी फैट्स का लेवल शरीर में बढ़ता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर सिरप वाली कॉफी या फिर रेडी टू मीट कॉफी पीना दिल के रोगियों के लिए और भी ज्यादा हानिकारक होता है।

क्यों हानिकारक है कॉफी?

दरअसल, मीठी या चीनी वाली कॉफी पीने से ब्लड वेसल्स में प्लाक जमता है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ता है। चीनी या शुगर फ्लेवर्स वाली कॉफी पीने से हाई बीपी और दिल की धड़कनों में तेजी देखी जाती है। एक्सपर्ट दिल के मरीजों को सलाह देते हैं कि ये लोग अपनी डेली डाइट से कॉफी का इनटेक कम करें और मीठी कॉफी से तो पूरी तरह दूरी बनाए। ये लोग सुबह के समय कॉफी पी सकते हैं। कॉफी पीने से पहले 2 -3 गिलास पानी जरूर पी लें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola