Coffee Facts: कॉफी एक स्टेपल ड्रिंक है कैफीन पसंद करने वाले लोगों के लिए। इस ड्रिंक को लोग सुबह और शाम के समय भी पी लेते हैं। कॉफी को पीने वाले लोगों में इसके फायदे और नुकसान दोनों के बारे में अलग-अलग राय है। हालांकि, कॉफी एक अच्छी ड्रिंक है लेकिन तब तक जब तक इसे नियंत्रित तरीके से पिया जाए। अगर इसकी खपत जरूरत से ज्यादा होगी तो इसके दुष्प्रभाव भी मिलेंगे। आइए जानते हैं कॉफी पर नई स्टडी क्या कहती है।
क्या कहती नई स्टडी?
बेसल विश्वविद्यालय के 2021 के अनुसार, कैरोलिन रीचर्ट जो कि हरमन इंटरनेशनल की मुख्य अधिकारी हैं और लेखिका हैं, बताती हैं कि सुबह के समय कॉफी काफी लोग पीते हैं लेकिन इस समय पी जाने वाली कॉफी के 2 पहलू हैं जिसमें एक लाभ का है और दूसरा नुकसान का है। साइड-इफेक्ट्स में सुबह की कॉफी का दिमाग पर असर बताया गया है जिसमें 1 कप कॉफी पीने से मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों पर असर होता है, खासकर ग्रे मैटर (Gray Matter) पर। ग्रे मैटर ब्रेन के उन हिस्सों का नाम है जहां नर्व सेल्स के शरीर और उनके जुड़ाव होते हैं, जो इंसान को सोचने, याद रखने और महसूस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शोधकर्ता मानते हैं कि नियमित रूप से सुबह के समय कॉफी पीने से मस्तिष्क में ग्रे मैटर की मात्रा में कमी हो जाती है।
ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन
शोधकर्ताओं ने किए खुलासे
रिसर्च करने वाली टीम ने खुलासा किया है कि सुबह के समय की कॉफी ब्रेन के न्यूरल प्लास्टिसिटी (neural plasticity) में भी योगदान करती है। न्यूरल प्लास्टिसिटी दिमाग की वह क्षमता है, जिसके जरिए ब्रेन अपने आप को नए अनुभवों और परिस्थितियों के अनुसार बदलता है। कैफीन इस प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है, जिससे मस्तिष्क बेहतर तरीके से नए विचारों और जानकारी को प्रोसेस करने की क्षमता विकसित कर सकता है।
क्या पाया गया?
रिसर्च दोनों पहलुओं के बारे में बता रही है, जिसमें कॉफी का ब्रेन पर साइड-इफेक्ट और बेनेफिट्स दोनों बताए गए हैं। कॉफी पीने से फोकस और कम्यूनिकेशन के साथ-साथ मस्तिष्क में सूजन को कम करने में मदद करती है और इसके अलावा मूड स्विंग्स को भी सही रखती है। आपको कॉफी पीनी है लेकिन सावधानी के साथ। अगर आप सुबह कॉफी पीना पसंद करते हैं तो उससे पहले सही मात्रा में पानी पी लें उसके बाद ही इसे पिएं।
ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
8 mins agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
15 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
18 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
20 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
20 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
21 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
23 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines