Nariyal Pani Kis Ang Ke Liye Faydemand Hai: गर्मी हो या उमस भरा मौसम, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी सबसे अच्छा माना जाता है. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और कई जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ कई अंगों के बेहतर कामकाज में मदद करते हैं. हालांकि, अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि नारियल पानी आखिर शरीर के किस अंग के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है? कई एक्सपर्ट के मुताबिक, इसका सबसे ज्यादा फायदा शरीर के एक अंग को मिलता है और यह अंग कौन-सा है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
किस अंग के लिए फायदेमंद होता है नारियल पानी?
नारियल पानी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है. साथ ही, नियंत्रित रक्तचाप दिल पर अतिरिक्त दबाव कम करने में मददगार होता है. इसके अलावा, यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है, जिससे दिल की मांसपेशियों के सामान्य कार्य में भी सहायता मिलती है.
इसे भी पढ़ें- हार्ट ब्लॉकेज का पता कैसे लगाएं? एक्सपर्ट ने बताया घर बैठे जानने का सही तरीका
क्या किडनी के लिए भी अच्छा है नारियल पानी?
नारियल पानी शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. पर्याप्त पानी मिलने से किडनी अपना काम बेहतर तरीके से कर पाती है और शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकालने में आसानी होती है. कुछ शोध बताते हैं कि हाइड्रेशन किडनी स्टोन बनने के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि, अगर किसी को पहले से किडनी की गंभीर बीमारी है तो नारियल पानी का सेवन बिना पूछे ना करें.
किडनी की गंभीर बीमारी
- पोटैशियम का स्तर ज्यादा होना
- दवाओं का सेवन करना
- दिल की बीमारी होना
किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?
डायबिटीज के मरीज मात्रा का ध्यान रखें, क्योंकि नारियल पानी में प्राकृतिक शर्करा होती है।
किडनी रोगियों को बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन नहीं करना चाहिए. इसलिए किसी भी एक ड्रिंक पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय संतुलित आहार खाएं.
नारियल पानी के दूसरे फायदे
- पाचन तंत्र को रखना
- स्किन ग्लो करना
- शरीर को हाइड्रेट रखना
- इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करना
- कमजोरी कम करने में मददगार
क्या रोज नारियल पानी पीना चाहिए?
एक हेल्दी इंसान सामान्य तौर पर दिन में एक नारियल पानी पी सकता है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने का अच्छा तरीका हो सकता है. हालांकि, इसकी मात्रा व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और शारीरिक जरूरतों पर निर्भर करती है.
इसे भी पढ़ें- क्या लिवर में पथरी होती है? स्टेज 1 में दिखने वाले शुरुआती संकेत जानिए
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines