Laung Ka Pani Peene Ke Fayde: लौंग हमारी रसोई में मौजूद एक आम मसाला है। इसका इस्तेमाल लोग खाने में करते हैं ताकि स्वाद बढ़ाया जा सके। मगर क्या आप जानते हैं लौंग एक गुणकारी औषधीय गुणों से भरपूर मसाला भी है। इसकी छोटी कलियों में मौजूद तत्व आपको बीमारियों से बचाता है। लौंग का पानी पीने से आपको एक नहीं कई बीमारियों में राहत मिलेगी। लगातार 14 दिनों तक इसे पीने से आपको अपने शरीर में ऐसे बदलाव देखेंगे, जो पहले नहीं थे। चलिए जानते हैं इसके पानी को कैसे पीना है और कब पीना है।
क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिल्ली की डॉक्टर सोनिया नारंग एक लाइफस्टाइल एक्सपर्ट और डाइटीशियन हैं। वे बताती हैं कि लौंग का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। अगर 14 दिनों तक लगातार लौंग का पानी पिएंगे तो पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे और आप स्वस्थ रहेंगे। इसे हर कोई अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकता है क्योंकि ये सुपरफूड भी है।
ये भी पढ़ें-नकली नाखून लगाने से भी बढ़ता है कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें शुरुआती संकेत और बचाव
लौंग का पानी पीने के 5 फायदे
लंग्स की सफाई- 14 दिनों तक रोजाना लौंग का पानी सुबह के समय पीने से फेफड़ों की सफाई होती है। पॉल्यूशन और हानिकारक तत्वों के फेफड़ों में जमा होने से कई बीमारियां हो सकती हैं। प्रतिदिन 1 कप लौंग का पानी आपकी इस समस्या को दूर करेगा।
स्किन ग्लोइंग- लौंग का पानी पीने से शरीर के अंदर मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इसलिए, लौंग के पानी को नियमित रूप से पीना चाहिए। खासतौर पर उन लोगों को जिन्हें पिंपल्स और कील मुंहासों की समस्या होती है।
लिवर की सेहत सुधारें- लौंग एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इसके गुणों की मदद से लिवर का स्वास्थ्य सही रहता है। जो लोग बहुत ज्यादा बाहर का खाना खाते हैं, उनके लिवर जल्दी खराब होने लगते हैं। लौंग का पानी पीने से लिवर को ताकत मिलती है।
स्ट्रेस- लौंग का पानी पीने से नियमित रूप से मेंटल हेल्थ इंप्रूव होती है। स्ट्रेस, तनाव और इमोशनल हार्मोन्स का उतार-चढ़ाव होने से बहुत तनाव होने लगता है। इसमें लौंग के पानी पीने से फायदा होता है।
नींद- अगर किसी को रात में नींद न आने की समस्या रहती है तो उन्हें रोजाना लौंग के पानी का सेवन करना चाहिए। लौंग में सिडाटिन होता है, जो नींद के हार्मोन्स को बैलेंस करता है।
कैसे पिएं लौंग का पानी?
इसके लिए आपको रात के समय 2-3 लौंग को पानी में भिगोकर रखना है। इस पानी को सुबह उबाल ले और फिर पिएं। ध्यान रहे इसे आपको गुनगुना पीना है। बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से खाने की नली डैमेज हो सकती है।
ये भी पढ़ें- दिख रहे हैं ये 5 लक्षण, तो समझ लो खराब हो रही है किडनी, डॉक्टर से जानिए बचाव के तरीके
संबंधित खबरें
कमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
56 mins agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
1 hr agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
2 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
5 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
7 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
10 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
22 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines