Weight Loss: सोशल मीडिया पर आपने भी ओजम्पिक के बारे में सुना होगा. सेलेब्रिटीज और आम लोग ओजेम्पिक नाम की दवाई का वजन घटाने के लिए इस्तेमाल करने लगे हैं. लेकिन, इसके कई साइड इफेक्ट्स भी हैं जिनके बारे में डॉक्टर लोगों को चेता रहे हैं. ऐसे में ओजेम्पिक लेने की गलती क्यों करना जब आप घर पर ही मौजूद नेचुरल ओजेम्पिक (Natural Ozempic) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इंस्टाग्राम पर डॉक्टर विवेक जोशी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि दालचीनी नेचुरल ओजेम्पिक की तरह असर दिखाती है और बैली फैट कम कर सकती है. यहां जानिए इसका किस तरह सेवन करने पर वजन घटा सकते हैं आप.
नेचुरल ओजमेप्कि है दालचीनी | Cinnamon Works As Natural Ozempic
एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, अपनी भूख कम करना चाहते हैं और शेप में आना चाहते हैं तो दालचीनी आपके काम आ सकती है. वजन घटाने के लिए दालचीनी (Cinnamon) को चबाकर खाना जरूरी है. आपको दालचीनी का छोटा टुकड़ा लेना है और दालचीनी के इस टुकड़े को मुंह में रखकर चबाना है. इसे इतना चबाएं कि यह मुलायम पाउडर की तरह हो जाए. अब इसे पाउडर बन जाने के बाद निगला जा सकता है.
यह भी पढ़ें – स्किन कैंसर के शुरुआती लक्षण कौन से हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे करें Skin Cancer की पहचान
रोजाना रात में सोने से पहले दालचीनी खाई जाए तो इससे भूख में कमी आने लगती है और मीठा खाने की इच्छा कम होती है. कुछ समय बाद शायद आपको एहसास भी ना हो कि आपका शरीर चीनी चाहता है.
दालचीनी के और भी हैं फायदे
- दालचीनी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है.
- इस मसाले के सेवन से इंफ्लेमेशन कम होती है और डायबिटीज, दिल की दिक्कतों और कैंसर का रिस्क कम होता है.
- ब्लड शुगर रेग्यूलेट करने में भी दालचीनी के फायदे (Cinnamon Benefits) देखे जा सकते हैं.
- दालचीनी डाइजेस्टिव हेल्थ को अच्छा रखती है. इसे खाने पर पाचन अच्छा होने लगता है.
- गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में भी दालचीनी के फायदे देखे जा सकते हैं.
- दालचीनी के सेवन से शरीर के एंटीमाइक्रोबियल गुण मिलते हैं और इंफेक्शंस कम होने में असर दिखता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – Cholesterol बढ़ा हुआ है तो कभी ना खाएं ये 10 चीजें, प्लाक से भर जाएंगी नसें
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
8 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
11 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
12 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
14 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
15 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines