स्किन कैंसर के शुरुआती लक्षण कौन से हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे करें Skin Cancer की पहचान

Skin Cancer: स्किन कैंसर होने पर शरीर पर कैसे निशान दिखते हैं और यह आम स्किन की दिक्कतों से कैसे अलग है, जानिए यहां. डॉक्टर ने एक्सप्लेन किए लक्षण.

Skin Cancer

Skin Cancer Symptoms: जानिए स्किन कैंसर को कैसे पहचाना जा सकता है. Image Credit- Freepik

Skin Cancer Signs: स्किन कैंसर सुनकर ही समझ आ जाता है कि यह स्किन का कैंसर होता है या कहें स्किन पर होने वाला कैंसर है. स्किन कैंसर में त्वचा के ऊपर कैंसर सेल्स पनपने लगते हैं और लगातार बढ़ते रहते हैं. ये कैंसर वाली सेल्स शरीर के हेल्दी टिशूज को डैमेज करने लगती हैं और कैंसर शरीर के दूसरे हिस्सों तक पहुंच सकता है. यहां जानिए स्किन कैंसर किस-किस प्रकार के होते हैं, स्किन कैंसर का खतरा (Skin Cancer Risk) किसे सबसे ज्यादा रहता है और स्किन कैंसर के लक्षण क्या हैं. सोशल मीडिया पर ओनकोलॉजिस्ट डॉ. क्षितिज मनेरिकर ने एक वीडियो में कैंसर से जुड़ी जरूरी जानकारी शेयर की है.

विज्ञापन

स्किन कैंसर के लक्षण | Skin Cancer Symptoms

  • स्किन कैंसर में दर्द होना इतना सामान्य नहीं है, लेकिन मेलानोमा में त्वचा पर काले, गहरे भूरे या ब्लैक कलर के पैचेस नजर आने लगते हैं. ये मस्से की तरह दिखाई पड़ते हैं.
  • कैंसर वाले काले धब्बे (Skin Cancer Spots) स्किन से ऊपर होते हैं और घाव की तरह नजर आते हैं.
  • शुरुआत में दर्द नहीं होता लेकिन जैसे-जैसे कैंसर का आकार बढ़ता है वैसे-वैसे दर्द हो सकता है.
  • स्किन पर लाल धब्बे या लाल घाव दिखने लगते हैं. ये भी स्किन कैंसर का एक लक्षण (Skin Cancer ke Lakshan) है. इन घावों में पानी, खून या पस वगैरह जमने लगती है. यह साइज में बड़ा हो सकता है.
  • त्वता पर दाद की तरह के निशान नजर आने लगते हैं जिसका बाद में पता चलता है कि यह दाद नहीं बल्कि कैंसर है.
  • बालों के स्कैल्प, गर्दन और हाथ की त्वचा पर भी कैंसर के लक्षण देखे जा सकते हैं. यहां पड़े निशान भी अल्सर की तरह नजर आते हैं.
  • लंबे समय तक त्वचा पर किसी दाग के धब्बे या निशान पड़े रहना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है.

यह भी पढ़ें – अंडाशय का कैंसर होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? जानिए Ovarian Cancer किन महिलाओं को हो सकता है

विज्ञापन

स्किन कैंसर के प्रकार

स्किन कैंसर मुख्य रूप से 3 प्रकार का होता है –

विज्ञापन
  • मेलानोमा
  • बेसल सेल कार्सिनोमा
  • स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा

शरीर के किस हिस्से पर स्किन कैंसर ज्यादा होता है

डॉक्टर ने बताया कि स्किन के किसी भी हिस्से पर कैंसर हो सकता है लेकिन जिन हिस्सों पर धूप ज्यादा लगती है यानी जो हिस्से सन एक्सपोजर का शिकार होते हैं उनमें स्किन कैंसर होने की संभावना ज्यादा रहती है. चेहरा, दोनों हाथ और पैरों पर स्किन कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है.

विज्ञापन

स्किन कैंसर से बचाव

  • भारत में 5 में से 1 व्यक्ति स्किन कैंसर का शिकार होता है. ऐसे में स्किन कैंसर से बचने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. कोशिश करें कि आप धूप की हानिकारक किरणों से बचे रहें.
  • धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन (Sunscreen) जरूर लगाएं. इसके अलावा, अगर आप नुकसान पहुंचाने वाली या यूवी रेज वाली लाइट में काम करते हैं तो भी सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी होता है.
  • अगर स्किन पर कोई मस्सा निकल आया है या फिर कोई धब्बा अचानक से दिखने लगा है तो इसे इग्नोर ना करें और डॉक्टर को दिखाएं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ