Chupdi Roti Khane Ke Nuksan: खानपान में घी को अक्सर ही शामिल किया जाता है. घी सेहत के लिए एक नहीं कई तरीकों से फायदेमंद होता है. लेकिन, हर चीज को खाने का एक सही तरीका होता है. अक्सर ही लोग रोटी के ऊपर घी लगाकर खाते हैं. लेकिन, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) रोटी पर घी लगाकर खाने से मना करते हैं. आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि घी को कभी भी रोटी पर लगाकर नहीं खाना चाहिए. यह फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. यहां जानिए आचार्य बालकृष्ण घी (Ghee) से चिपड़ी रोटी खाने के लिए क्यों मना कर रहे हैं.
घी से चिपड़ी रोटी खाने के नुकसान
आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि रोटी पर घी लगाकर नहीं खाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप रोटी पर घी लगाकर खाते हैं तो इससे रोटी पर घी की परत जम जाती है जिसकी वजह से रोटी को हजम करना मुश्किल हो जाता है. इसीलिए चिपड़ी नहीं बल्कि सूखी रोटी खानी चाहिए. आचार्य कहते हैं कि रोटी बनाकर रखने के बाद वह सूख ना जाए इसलिए उसपर घी लगाना मजबूरी है. सॉफ्टनेस के लिए थोड़ा घी लगा सकते हैं मगर रोटी को मुलायम बनाने का एक और हैक है.
यह भी पढ़ें – सर्दियों में खुद को ठंड से कैसे बचाएं? बाबा रामदेव ने कहा बस एक चम्मच पी लें यह तेल, शरीर में आ जाएगी गर्मी
कैसे बनाएं रोटी को मुलायम – आचार्य बालकृष्ण की सलाह है कि रोटी पर घी लगाने के बजाए रोटी को मुलायम बनाने के लिए आटा गूंथते समय उस आटे में थोड़ा घी डालकर आटे को गूंथिए. इससे रोटी मुलायम बनेगी और उसकी लेयर नहीं बनेगी. इससे रोटी को पचाने में मुश्किल नहीं आएगी.
क्या है घी खाने का सही तरीका
अगर आप घी को भोजन का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो घी को दाल या सब्जी में ऊपर से डालकर फिर रोटी के साथ खाइए. आप दाल या चावल में घी लगाकर खा सकते हैं. इससे कोटिंग नहीं होगी और आपको नुकसान नहीं होगा. आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि यह घी खाने का सही तरीका है.
घी खाने के क्या फायदे हैं
आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि सुबह के समय घी खाया जाए तो इससे शरीर को अनेक फायदे (Ghee Benefits) मिलते हैं –
- आचार्य बालकृष्ण की सलाह है कि अगर आपको कॉलेस्ट्रोल की दिक्कत है तो शुद्ध घी का सेवन करने पर फायदा मिलता है.
- घी खाने पर दिमाग को इसके फायदे मिलते हैं. गर्म घी खाने पर दिमाग के रोग नहीं होते, याद्दाश्त खराब नहीं होती और ब्रेन पावर बढ़ती है सो अलग.
- घी खाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इम्यूनिटी मजबूत होने पर मौसमी दिक्कतें दूर रहती हैं.
- कब्ज से परेशान व्यक्ति को घी का सेवन जरूर करना चाहिए. आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि घी खाने वाले व्यक्ति को कभी कब्ज नहीं होगी जिससे बवासीर होने की संभावना भी दूर हो जाती है.
- गाय का घी खाने पर त्वचा की सेहत भी अच्छी रहती है. इससे चेहरे पर रूखापन नहीं आता है. स्किन ड्राई नहीं होती और चमकती है सो अलग. सुबह घी खाकर इसके ऊपर 2 घूंट गर्म पानी पी लें.
यह भी पढ़ें – गिलोय खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? बाबा रामदेव ने बताया Giloy के क्या फायदे हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
2 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
6 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
6 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
8 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
10 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines