कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसके कारण हर साल बड़ी संख्या में लोगों को मौत हो जाती है. आज दुनिया में कैंसर के 100 से ज्यादा प्रकार है, जो लोगों को अपनी चपेट में लेकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, अभी तक इस बीमारी का कोई पक्का इलाज नहीं निकल सकता है, जिस कारण ये बीमारी और भी खतरनाक हो जाती है. आपने आमतौर पर फेफड़ों का कैंसर, किडनी आदि के कैंसरों के बारे में सुना होगा, लेकिन हम आपको ऑरल कैंसर के बारे में इस स्टोरी में बताएंगे, जिसके लक्षण भी खतरनाक होते हैं. आइए जानते हैं क्या है ये कैंसर और कैसे शरीर में अपने जड़ों को मजबूत कर लेता है.
यह भी पढ़ें: क्या ट्यूमर को ही कैंसर कहते हैं? जानिए Cancer और Tumor में क्या अंतर है
क्या है ऑरल कैंसर
WHO के अनुसार, ऑरल कैंसर यानी मुंह के किसी हिस्से में होने वाला कैंसर, जो जीभ, होंठ, मसूड़े, गाल की अंदरूनी परत, तालु या मुंह के अन्य हिस्सों में विकसित हो सकता है. इसकी शुरुआत कई बार ऐसे लक्षणों से होती है जिन्हें लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, कैंसर के बढ़ने के लिए इसी तरह की लापरवाही चाहिए होती है, ताकि वह अपनी जड़ों को मजबूत कर सकें और व्यक्ति को अपना शिकार बना सके है.
किस कारण व्यक्ति को ये बना लेता है अपना शिकार
- ICMR की रिपोर्ट में बताया गया कि इसके पीछे एक या दो नहीं बल्कि कई कारण होते हैं, जिनमें;
- तंबाकू का सेवन, सिगरेट, बीड़ी, पाइप, सिगार और तंबाकू आदि मुंह के कैंसर का कारण बन सकते हैं.
- मुंह में तंबाकू की पुड़िया या गुटका दबाकर रखने से गाल, मसूड़ों और मुंह के अंदरूनी हिस्से में कैंसर हो सकता है.
- पान और सुपारी भी मुंह के कैंसर का कारण बन सकता है.
- शराब मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ाती है, जो लोग शराब नहीं पीते, उनकी तुलना में रोजाना 3 से 4 ड्रिंक लेने वाले लोगों में यह खतरा लगभग दोगुना होता है.
- जो लोग शराब और तंबाकू दोनों का इस्तेमाल करते हैं, उनमें मुंह के कैंसर का खतरा और भी ज्यादा होता है.
- सही पोषण की कमी और फलों व सब्जियों का कम सेवन मुंह और गले (ओरोफरीनक्स) के कैंसर के बढ़ते खतरे को बढ़ा सकता है.
- कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को मुंह का कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है.
- इस बीमारी से बचाव के लिए जरूरी है कि अगर आपमें ऊपर दिए गए चीजों में कोई आदत है, तो उसे तुरंत दूरी बना लें. साथ ही, वक्त-वक्त पर डॉक्टर से सलाह लेते रहे.
मुंह के कैंसर में कैसे दिखते हैं लक्षण?
- मुंह, चेहरे या गर्दन में ऐसा घाव जो ठीक न हो रहा हो.
- मुंह खोलने में परेशानी.
- जीभ, मसूड़ों या मुंह के अंदरूनी हिस्से पर सफेद, लाल या मिले-जुले रंग के धब्बे बनना.
- गर्दन में गांठ या किसी तरह का सख्त उभार.
- मुंह में लगातार दर्द, जीभ या जबड़े में दर्द.
- चबाने या निगलने में परेशानी.
- होंठों, मसूड़ों या मुंह के अंदर सूजन, मोटापन, गांठ या उभार.
- बिना किसी कारण मुंह से खून का आना
- आवाज बैठना या आवाज में बदलाव
- अचानक वजन का कम होने लगना.
यह भी पढ़ें: खांसते वक्त मुंह से खून आना, किस कैंसर से रखता है कनेक्शन? कहीं आप आम जख्म तो नहीं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
6 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
8 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
14 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines