हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

40 के बाद भी कंट्रोल रहेगा Cholesterol लेवल! एक्सपर्ट ने बताए आसान तरीके

Cholesterol Controlling Tips: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या किसी को भी हो सकती है। हालांकि, इसका किसी उम्र से कोई संबंध नहीं होता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि 40 साल की उम्र ऐसी है, जब हर किसी के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है।

विज्ञापन
Cholesterol Controlling Foods

Cholesterol Controlling Tips: हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी किसी को भी हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल अच्छी और हेल्दी बॉडी को भी बीमार कर सकता है। आपको यह बात शायद हैरान करे, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि 40 साल की उम्र के बाद शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है और यह एक सामान्य प्रक्रिया है जो उम्र के साथ होती है। इस दौरान शरीर के हार्मोन्स इंबैलेंस होते हैं। इसे मैनेज करने के लिए एक्सपर्ट से जानिए कुछ घरेलू उपाय।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हकीम सुलेमान, जो कि आयुर्वेदिक और घरेलू उपचारों के विशेषज्ञ हैं, बताते हैं कि सीढ़ियां चढ़ते हुए सांस फूलने की समस्या होना कोलेस्ट्रॉल के लेवल हाई होने का लक्षण है। कोलेस्ट्रॉल की बीमारी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण दूध और दूध से बनी चीजों का अधिक सेवन करना है। कोलेस्ट्रॉल की बीमारी के लिए हकीम सुलेमान कहते हैं कि यह एक ऐसा रोग है, जो 40 की उम्र के बाद हर किसी के शरीर में बढ़ना तय ही है। अगर शरीर में कोई बीमारी नहीं है, तो भी आपके शरीर में इस उम्र के बाद से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। हकीम सुलेमान कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

Cholesterol बढ़ने के संकेत

  • सीढ़ियों से उतरना-चढ़ना।
  • सिरदर्द होना।
  • पैरों में दर्द रहना।
  • सीने में दर्द होना।
  • हाई बीपी की प्रॉब्लम।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय

1.हकीम सुलेमान बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को सबसे ज्यादा इन 3 चीजों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। ये तीन चीजें हैं- लहसुन, अदरक और जीरा। इसलिए आपको अपनी डाइट में इन तीन चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना है।

2.अलसी और सोडा का पाउडर- एक्सपर्ट बताते हैं कि आपको 10 ग्राम खाने का सोडा लेना होता है। 1 चम्मच अलसी के बीजों को लेना होगा, इन बीजों को भून लें और पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर में सोडा मिलाने के बाद 200 ग्राम शहद मिला दें। आपको इस मिश्रण को 3 बार खाना होगा, ताकि शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित रह सके।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola