---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

घर पर आसानी से कंट्रोल होगा Cholesterol, योगगुरु ने दिया जबरदस्त फॉर्मूला

Cholesterol Controlling Tips: कोलेस्ट्रॉल का लेवल अगर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए, तो इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना गंभीर बीमारियों का एक कारण भी हो सकता है। योग गुरु से जानिए इसे कंट्रोल करने का आसान और घरेलू नुस्खा।

---विज्ञापन---

Cholesterol Controlling Tips: कोलेस्ट्रॉल की बीमारी तेजी से बढ़ने वाला एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जो युवाओं को ज्यादा चपेट में ले रहा है। हार्ट डिजीज का एक अहम कारण कोलेस्ट्रॉल बन रहा है। कोलेस्ट्रॉल 2 प्रकार के होते हैं, LDL को खराब कोलेस्ट्रॉल माना जाता है, जिसे हम बैड कोलेस्ट्रॉल भी कहते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें अनहेल्दी इटिंग और नींद की समस्याओं से लेकर शराब का सेवन आदि जैसी चीजें शामिल हैं। वैसे तो कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए दवाओं का सेवन किया जाता है लेकिन घरेलू नुस्खों की मदद से भी यह परेशानी कम की जा सकती है। आइए आपको बताते हैं Cholesterol कम करने वाले जबरदस्त नुस्खे के बारे में।

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

---विज्ञापन---

क्या है उपाय?

कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले उपाय के बारे में हमें योग गुरु विहान चौधरी बता रहे हैं। विहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और वायरल रहने वाले योगा एक्सपर्ट हैं, जो अपने इंस्टा पेज पर सेहत और योग से जुड़े वीडियोज लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। उन्होंने कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए नुस्खा बताया है, जिसमें हमें लहसुन का सेवन करना है। योग गुरु के हिसाब से लहसुन का सेवन सुबह के समय किया जाए, तो उससे LDL लेवल कम होता है। वे बताते हैं कि लहसुन अगर 1 महीने तक रोजाना खाया जाए, तो बिना दवा के भी इसे कम किया जा सकता है।

कैसे खाना है लहसुन?

योग गुरु के अनुसार, लहसुन खाने के 2 तरीके हैं, पहला- हमें कच्ची लहसुन की 1 कली को छिलकर और बारीक काटकर खाली पेट चबा-चबाकर खाना है। दूसरा- सुबह के समय फ्रेश होने के बाद 1 लहसुन की कली को गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vihan Choudhary (@vihanchoudhary5433)

खाली पेट लहसुन खाने के अन्य फायदे

  1. खाली पेट लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है।
  2. सुबह के समय लहसुन खाने से हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है।
  3. इम्यूनिटी को भी स्ट्रॉन्ग करने के लिए खाली पेट लहसुन खाना चाहिए।
  4. वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद होता है खाली पेट लहसुन।
  5. गठिया के दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी कच्चा लहसुन खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

First published on: Jan 06, 2025 10:22 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola