Chia Seeds Side Effects: हेल्दी रहने के लिए हमें अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है जो हम रोजाना खा सके तो बीमारियों से बच सकेंगे। चिया सीड्स भी उन्हीं में से एक है, जो लोग रोज खाते हैं। मगर क्या आपको पता है इन्हें अगर हम सही ढंग से नहीं खाएंगे तो इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है? इसे पानी में भिगोकर खाया जाता है लेकिन कितने पानी? ऐसे सभी सवालों के जवाब हमारी इस रिपोर्ट में जानिए।
चिया सीड्स खाने क्यों फायदेमंद?
चिया सीड्स काले रंग के छोटे बीज होते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इन बीजों को ओमेगा-2 फैटी एसिड्स का नेचुरल सोर्स माना जाता है। ये बीज एंटीइंफ्लेमेटरी होते हैं, जो शरीर में सूजन की समस्या को दूर करते हैं। इन बीजों को खाने से प्रोटीन भी शरीर को मिलता है। इससे मांसपेशियों का विकास होता है। ये फाइबर कंटेंट को बढ़ाने में मदद करते हैं और एंटीऑक्सिडेंट्स से भी भरपूर होते हैं।
ये भी पढ़ें-नकली नाखून लगाने से भी बढ़ता है कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें शुरुआती संकेत और बचाव
इन 5 तरीकों से चिया सीड्स खाना नुकसानदायक
सूखा चिया सीड- यूनानी एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी कहते हैं कि अगर हम इन बीजों को कच्चा ही खा लेते हैं तो ये हमारे गले और खाने की नली में अटक सकते हैं। इनके अटकने से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है और कई बार सांस न आने पर हार्ट प्रॉब्लम भी हो सकती है।
पानी कितनाहोना चाहिए- ध्यान रखें इन्हें आपको पानी में ही भिगोकर खाना चाहिए। अगर आप 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स ले रहे हैं तो उसे एक बड़े गिलास पानी में भिगोकर रखें उसके बाद खाएं। इन बीजों को कम से कम आधे घंटे भिगोकर खाना जरूरी होता है।
एकबार में खा लेना- कुछ लोग चिया सीड्स के पानी को एक बार में ही पूरा पी लेते हैं जबकि इस तरीके से खाने से भी ये बीज गले में अटक सकते हैं। आपको इन्हें धीरे-धीरे खाना है। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इन्हें हल्का चबाएं और फिर खाएं। इसके पानी को पीने के कुछ देर बाद भी आपको 1 गिलास पानी पीना चाहिए ताकि उन्हें पचाने में मदद मिल सके।
रात को खाना- यह इन बीजों को खाने का बिल्कुल गलत समय होता है। ये फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, ऐसे में सुबह इन बीजों का सेवन करना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। रात को इन्हें खाकर सोने से अपच और गैस की समस्या हो सकती है।
पानी कम या खाली पेट खाना- इन बीजों को सुबह खाना चाहिए लेकिन खाली पेट नहीं। जी हां, इन्हें खाने से पहले पानी पी ले या फल खा सकते हैं। अगर आपने इन्हें भिगोकर रखा है तो नाश्ते में जैसे की फ्लेवर दही, ओट्स या शेक में मिलाकर खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-14 दिनों तक नींबू पानी पीने से क्या होगा? गैस्ट्रो एक्सपर्ट ने बताए फायदे और पीने का सही तरीका
क्या रोज चिया सीड्स खाने चाहिए?
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
6 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
8 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
13 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
17 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines