Chia Seeds On An Empty Stomach: स्वस्थ रहने के लिए हमें अपनी डाइट और ईटिंग हैबिट पर भी ध्यान देना चाहिए। खासतौर पर सुबह के समय हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिन्हें खाने से हमें ऊर्जा और पोषण दोनों मिले। चिया सीड्स उन्हीं में से एक है। हालांकि, सुबह के समय चिया सीड्स का पानी पीना फायदेमंद होता है, लेकिन इसके बीजों का पानी सभी के लिए नहीं होता है। आइए जानते हैं किन लोगों को चिया सीड्स का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए।
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए चिया सीड्स
पाचन से जुड़ी समस्या- अगर किसी को खाना पचाने में समस्या होती है या फिर उन्हें एसिडिटी और गैस की परेशानी बनी रहती है तो उन्हें चिया सीड्स खाने से बचना चाहिए। अगर कोई आईबीएस की बीमारी से पीड़ित है तो उन्हें भी चिया सीड्स खाने से बचना चाहिए। इन बीजों को खाने से पाचन धीमा हो जाता है।
ये भी पढ़ें- दिख रहे हैं ये 5 लक्षण, तो समझ लो खराब हो रही है किडनी, डॉक्टर से जानिए बचाव के तरीके
बीपी की दवा लेने वाले- चिया सीड्स में अल्फा-लिनोलेनिक नामक तत्व पाया जाता है। ये बीपी को लो करने में मदद करते हैं, ऐसे में जो ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने वाली दवा खाते हैं, उन्हें भी इन बीजों के पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे खाने से कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
खून पतला करने वाली दवा लेने- अगर किसी को खून पतला करने वाली दवा दी गई है तो उन्हें भी इन बीजों को खाने से बचना चाहिए। रोजाना चिया सीड्स खाने से ब्लीडिंग और चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है।
चिया सीड्स खाने का सही तरीका क्या?
यूनानी एक्सपर्ट, डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का सोर्स हैं। इन्हें खाने से हार्ट की बीमारियों और सूजन की समस्या से बचा जा सकता है, ऐसे में चिया सीड्स एक बेहतर विकल्प बनता है। मगर चिया सीड्स का सेवन सीमित तौर पर करना चाहिए। चिया सीड्स को पानी में भिगोकर रखें और फिर खाएं। कभी भी चिया सीड्स 1-2 चम्मच से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। इन्हें कच्चा खाने से भी बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें- हर दिन की ये 5 आदतें बढा रही हैं यूरिक एसिड का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के टिप्स
संबंधित खबरें
साइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 hr agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 hr agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
3 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
5 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
23 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines