एक ही चाय दोबारा गर्म करने पर क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया शरीर को किस तरह हो सकता है नुकसान

Chai Dobara Garam Karna: सर्दियों में चाय अक्सर ठंडी हो जाती है. इसलिए कुछ लोग चाय को दोबारा गर्म करके पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करना हेल्थ के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है.

Chai Dobara Garam Karna

चाय को दोबारा गर्म क्यों नहीं करना चाहिए?

Reheat Tea: सर्दी हो या गर्मी… चाय की दीवानगी कभी कम नहीं होती. सुबह से लेकर शाम तक चाय पीने का सिलसिला चलता ही रहता है, लेकिन इस मौसम में चाय रखते ही ठंडी हो जाती है. इसलिए कुछ लोग चाय दोबारा गर्म करके पी लेते हैं. ऐसा करना बहुत ही आम है, क्योंकि चाय 5 से 10 मिनट के अंदर ही ठंडी हो जाती है. अगर आप भी चाय को दोबारा गर्म करके पीते हैं तो अब ऐसा ना करें क्योंकि शुभंकर मिश्रा के एक पॉडकास्ट में बताया है कि चाय को दोबारा गर्म करना नुकसानदायक हो सकता है. अगर ऐसा आप रोजाना कर रहे हैं तो आपके शरीर में ये बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

चाय को दोबारा गर्म करने से क्या होता है?

एक्सपर्ट ने बताया है कि अगर आप चाय को दोबारा गर्म करके पीते हैं तो यकीनन आप धीरे-धीरे जहर पी रहे हैं. ऐसा करने से चाय के एंटीऑक्सीडेंट्स कम हो जाते हैं और टैनिन की मात्रा बढ़ जाती है. इससे स्वाद बदल जाता है और एसिडिटी की समस्या होना शुरू हो जाती है. इसके अलावा, पेट में गैस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

चाय गर्म करने के नुकसान

पॉडकास्ट में बताया गया है कि दोबारा गर्म करने से दूध वाली चाय में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे पेट खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए चाय को फ्रेश पीना ही सबसे अच्छा है. वहीं, अगर आप चाय को 10 मिनट के अंदर दोबारा गर्म कर सकते हैं, वरना आपको ये नुकसान देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

पोषक तत्वों का नुकसान- चाय दोबारा गर्म करने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व नष्ट हो जाते हैं और यह नुकसान करने का काम करती है.
स्वाद में बदलाव- चाय ठंडी होने के बाद दोबारा गर्म करने पर टैनिन ऑक्सीडाइज उत्पन्न हो जाते हैं, जिससे स्वाद कड़वा हो जाता है.
एसिडिटी की समस्या- बढ़ा हुआ टैनिन पेट में एसिडिटी, गैस, सीने में जलन और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है.
बैक्टीरिया का खतरा- अगर चाय कमरे के तापमान पर 2 घंटे से ज्यादा रखी हो, खासकर दूध वाली चाय तो इसे बिल्कुल भी ना पिएं.
कैफीन बढ़ना- दोबारा चाय गर्म करने से कैफीन की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे घबराहट या नींद में खलल पड़ सकता है.

चाय गर्म करनी हो तो क्या करें?

तुरंत बनी चाय- आप तुरंत बनी चाय को आसानी से गर्म कर सकते हैं. इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा.
धीरे-धीरे गर्म करें- चाय को गर्म करने के लिए गैस नहीं बल्कि एक कप को गर्म पानी के बर्तन में रखकर गुनगुना करें.
थर्मस का इस्तेमाल- चाय को ज्यादा देर तक गर्म रखने के लिए उसे बार-बार गर्म करने के बजाय थर्मस का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ